अमरावती

मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल

मेलघाट की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने की संभावना, भाजपा के विधायक के साथ एक नेता की नजदीकियां चर्चा का विषय बनीं।

महाराष्ट्र डेस्क

Politics Of Melghat: मेलघाट की राजनीति में एक बार फिर मौसमी बुखार चढ़ता नजर आ रहा है. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है या यह महज राजनीतिक सर्दी है, इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. कांग्रेस के कई अहम पदों पर रह चुके एक बड़े नेता इन दिनों भाजपा के एक विधायक के काफी करीब नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में यह सियासत है या कोई नई दोस्ती की शुरुआत, ऐसे सवाल उठ रहे है. इस नेता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

तस्वीरों में दिख रही नजदीकियों और मुस्कुराहटों को देखकर लोग तरहतरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ का कहना है कि यह मुस्कान साधारण नहीं, इसके पीछे जरूर कोई सेटिंग है. वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि अगर तस्वीरों में इतनी नजदीकी है, तो आगे क्या होने वाला है मेलघाट की पहचान बनाने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है, लेकिन अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि पुराने नेता जैसे अपग्रेड वर्जन की तलाश में हैं.

विधायक केवलराम काले पहले ही भाजपा में शामिल होकर रास्ता दिखा चुके हैं, जिससे अन्य नेताओं का भी हौसला बढ़ा हुआ नजर आ रहा है. इधर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर एसटी आरक्षित सीटों के कारण राजनीतिक समीकरण काफी जटिल हो गए हैं. स्थिति यह है कि नेताओं को खुद याद रखने के लिए रिमाइंडर की जरूरत पड़ जाए कि वे किस पार्टी में हैं.

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला