प्रतीकात्मक तस्वीर 
अमरावती

अमरावती में हड्डियों के व्यवसायी को 5.68 लाख से ठगा, आर्मी ऑफिसर बताकर दिया झांसा

मुंबई के सांताक्रुज में आर्मी ऑफिसर बताकर दो युवकों ने हड्डियों के व्यवसायी को 5 लाख 68 हजार 995 रुपए से ठगने का मामला सामने आया है। हड्डियों के व्यवसायी नियोजेन अहमद अब्दुल रहीम (40, जसापुर, खोलापुर) की शिकायत पर पुलिस ने कुलदीपसिंग व राजेंद्र नामक दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुभम सोनडवले

अमरावती. मुंबई के सांताक्रुज में आर्मी ऑफिसर बताकर दो युवकों ने हड्डियों के व्यवसायी को 5 लाख 68 हजार 995 रुपए से ठगने का मामला सामने आया है। हड्डियों के व्यवसायी नियोजेन अहमद अब्दुल रहीम (40, जसापुर, खोलापुर) की शिकायत पर पुलिस ने कुलदीपसिंग व राजेंद्र नामक दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार खोलापुर थाना क्षेत्र के जसापुर निवासी नियाज अहमद अब्दुल रहीम का खोलापुर टाउन में हड्डियों का कारखाना है। नियाज अहमद के मोबाइल पर एक कॉल आया जिसमें उक्त आरोपी कुलदीप सिंग व राजेंद्र ने मुंबई के सांताक्रुज से आर्मी ऑफिसर रहने की बात कहीं।

दोनों आरोपियों ने नियाज अहमद का विश्वास हासिल करते हुए उसके कारखाने से 12 टन माल भेजने को कहा। इस बीच आरोपियों ने नियाज अहमद के अकाउंट पर ऑनलाइन रुपए जमा करने की बात कहीं। नियाज अहमद ने पहले 2 लाख 84 हजार 500 और इसके बाद 2 लाख 84 हजार 495 रुपए ट्रान्सफर किए।

दोनों आरोपियों ने नियाज अहमद के साथ 12 टन माल और 5 लाख 68 हजार 995 रुपए की ठगी की। नियाज अहमद की शिकायत पर खोलापुर पुलिस ने आरोपी कुलदीपसिंग व राजेंद्र के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा