अमरावती

मंडी में मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते में सेंध, शिक्षक के खाते से 95 हजार रुपये पार

मंडी में मोबाइल चोरी के बाद शिक्षक के खाते से 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: अमरावती शहर के व्यस्त कॉटन मार्केट इलाके में मोबाइल चोरी और उसके जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक अज्ञात चोर ने न केवल पीड़ित का मोबाइल उड़ाया, बल्कि मोबाइल के जरिए बैंक खाते तक पहुंच बनाकर 95 हजार रुपये की चपत लगा दी.पुलिस सूत्रों के अनुसार कलोती नगर मालु लेआउट निवासी और पेशे से शिक्षक बालकृष्ण रामदास आंधले 50 पुराने कॉटन मार्केट में सुबह करीब 8 बजे सब्जी खरीदने गए थे.

उन्होंने सुबह 8.38 बजे एक सब्जी विक्रेता को 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया. इसके कुछ ही देर बाद सुबह 8.45 बजे के आसपास किसी अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया. मोबाइल की कीमत 11 हजार रुपये थी. इस फोन में बीएसएनएल का सिम कार्ड लगा हुआ था. मोबाइल चोरी होने के बाद जब पीड़ित ने जांच की, तो उन्हें एक बड़ा झटका लगा.

चोरी हुए मोबाइल में जो सिम नंबर था, वह उनकी पत्नी सुवर्णा आंधले के खाते से लिंक था. अज्ञात जालसाज ने मोबाइल का एक्सेस मिलते ही यूपीआई और एनईएसएफ के माध्यम से अलगअलग ट्रांजेक्शन कर कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए. मोबाइल चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी का एहसास होते ही बालकृष्ण आंधले ने सिटी कोतवाली थाने और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन ट्रेल के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ