अमरावती न्यूज 
अमरावती

Amravati: धारणी नगर पंचायत चुनाव की तैयारी तेज! आरक्षण ड्रा घोषित होते ही मचा राजनीतिक घमासान

Maharashtra में सोमवार को सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित किया गया है। जिसके बाद चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्याशियों में टिकट पाने की रस्साकसी शुरू हो गई है।

अपूर्वा नायक

Amravati News: राज्य के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण सोमवार को घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को विभिन्न नगर पंचायतों में प्रभागवार आरक्षण घोषित किया गया।

इसके अनुसार धारणी नगर पंचायत का प्रभागवार आरक्षण नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर चार बजे घोषित किया गया। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में टिकट पाने के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए कमर कस ली है।

इस मौके पर उपविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला, तहसीलदार राजेश माली, नगर पंचायत मुख्याधिकारी विजय लोहकरे, प्रशासन अधिकारी पूनम महाजन, अमीन शेख, अनिकेत गुल्हाने तथा नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।

छोटे बच्चों के हाथों से ईश्वरचिट्ठियां निकालकर पारदर्शी तरीके से अधिकारियों की मौजूदगी और नागरिकों के सामने आरक्षण निर्धारित किया गया। आरक्षण घोषित होते ही इच्छुक उम्मीदवारों के बीच कहीं खुशी, कहीं ग़म का माहौल दिखाई दिया।

आगामी चुनाव के लिए इच्छुकों का मैदान अब खुल गया है और चुनावी प्रक्रिया गति पकड़ेगी। हालांकि, इस आरक्षण पर किसी को आपत्ति होने पर उसे दर्ज कराया जा सकता है, यह स्पष्ट किया गया है। अब जल्द ही चुनावी कार्यक्रम घोषित होने वाला है और धारणी का राजनीतिक माहौल और भी रोचक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

प्रभागवार आरक्षण

प्रभाग क्र। 1-अनुसूचित जनजाति महिला, प्रभाग क्र। 2-अनुसूचित जनजाति महिला, प्रभाग क्र। 3- खुला, प्रभाग क्र। 4- अनुसूचित जाति महिला, प्रभाग क्र। 5- अनुसूचित जनजाति, प्रभाग क्र। 6 - नामाप्र महिला, प्रभाग क्र। 7- अनुसूचित जनजाति, प्रभाग क्र। 8 - ओबीसी (महिला), प्रभाग क्र। 9 - ओबीसी, प्रभाग क्र। 10 पिछड़ा वर्ग, प्रभाग क्र। 11-ओपन (महिला), प्रभाग क्र। 12-ओपन, प्रभाग क्र। 13 -ओपन (महिला), प्रभाग क्र। 14-अनुसूचित जाति, प्रभाग क्र। 15 -ओपन, प्रभाग क्र। 16- ओबीसी (महिला), प्रभाग क्र। 17- ओपन (महिला)।

13 को भातकुली पंस आरक्षण के लिए आरक्षण ड्रा

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत समिति आम चुनाव हेतु सदस्यों के आरक्षण निर्धारण हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भातकुली पंचायत समिति के लिए आरक्षण ड्रा सोमवार 13 अक्टूबर को 11 बजे भातकुली तहसील कार्यालय में निकाला जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सीटों के आरक्षण एवं चक्रानुक्रम विधि नियम, 2025 के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के नागरिकों एवं महिलाओं के लिए आरक्षित की जाने वाली सीटों तथा सभी सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित की जाने वाली सीटों के निर्धारण हेतु जिला परिषद एवं पंचायत समिति क्षेत्र में बैठक आयोजित की जानी है। इस हेतु लॉटरी द्वारा कार्रवाई हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। नागरिकों से इस समय उपस्थित रहने की अपील की गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज