फाइल फोटो  
अमरावती

Amravati: नंबर ब्लॉक करने पर युवक ने नाबालिग को जान से मारने की दी धमकी, मां से की गालीगलौज

Amravati Crime News: इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश की। नंबर ब्लॉक करने पर घर पहुंचकर गालीगलौज और धमकी दी। दत्तापुर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया।

पूजा सिंह

Youth Threatened To Kill The Minor: दत्तापुर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग ने युवक को मोबाइल नंबर ब्लॉक में डालने पर उसके मां के साथ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। नाबालिग की शिकायत पर दत्तापुर पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता नाबालिग की पहचान इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक से हुई थी। वह इंस्टाग्राम पर बातचीत करते थे। तत्पश्चात एक-दूसरे के नंबर लेकर मिलने लगे।

नाबालिग से छेड़छाड़ करने की कोशिश

इस बीच युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जिसके बाद नाबालिग ने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया। तब युवक ने नाबालिग के घर आकर गालीगलौज की।

नाबालिग की मां के साथ की गालीगलौज

मां ने समझाने की कोशिश की तो उसके साथ भी गालीगलौज की। मेरा नंबर ब्लॉक से निकाल दें, नहीं तो जान से मार दूंगा, ऐसी धमकी दी। स्वयं भी आत्महत्या कर लूंगा, ऐसा कहा। जिसके बाद नाबालिग अपने मां के साथ दत्तापुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें