अमरावती

अमरावती में 44 डिग्री तापमान और जलाशयों में बढ़ा वाष्पीकरण, बांधों में बचा केवल 40% पानी, जल संकट की बढ़ी चिंता

Amravati Water Crisis News: अमरावती जिले में 44 डिग्री तापमान से जलाशयों में वाष्पीकरण बढ़ा, मानसून में 2 महीने शेष, जल भंडारण केवल 40% है। प्रशासन ने योजना बनाने की आवश्यकता जताई।

रूपम सिंह

Amravati Water Storage News: अमरावती जिले में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है और तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मानसून आने में अभी कम से कम दो महीने शेष हैं, जिससे जिले के बांधों में उपलब्ध जल भंडारण को लेकर चिंता जताई जा रही है. जल संसाधन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले के बड़े, मध्यम और लघु कुल 56 परियोजनाओं में वर्तमान में 452.79 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का लगभग 40.06 प्रतिशत है.

जिले में बड़े प्रकल्पों में केवल एक ही परियोजना अपर वर्धा बांध है, जिसकी कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 564.05 मिलियन क्यूबिक मीटर है. वर्तमान में इस बांध में 291.87 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है, जो 42.54 प्रतिशत है. फिलहाल वर्षा शून्य होने से जलस्तर पूरी तरह उपयोग और वाष्पीकरण पर निर्भर है.

जिले के 7 मध्यम परियोजनाओं में कुल 256.24 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता में से 118.56 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है, जो औसतन 45.31 प्रतिशत है. शाहनूर, चंद्रभागा, पूर्णा, सपन, पंढरी, गार्गी और बोरी नाला परियोजनाओं में सीमित जल भंडारण है. वहीं 48 लघु परियोजनाओं में कुल 227.01 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता में से 113.84 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है, जो औसतन 40.74 प्रतिशत है.

तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने से जलाशयों में तेजी से वाष्पीकरण हो रहा है. यदि यही स्थिति बनी रही, तो अगले दो महीनों में जलस्तर और गिरने की संभावना है. प्रशासन ने जल आपूर्ति और सिंचाई के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता जताई है.

जिले में जल भंडारण की स्थिति

  • बड़े प्रकल्प 1
  • क्षमता 564.05 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • वर्तमान भंडारण 291.87 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • प्रतिशत 42.54
  • मध्यम प्रकल्प 7
  • क्षमता 256.24 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • भंडारण 118.56 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • प्रतिशत 45.31
  • लघु प्रकल्प 48
  • क्षमता 227.01 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • भंडारण 113.84 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • प्रतिशत 40.74

जिले का कुल जल भंडारण

  • कुल प्रकल्प 56
  • कुल क्षमता 1097.30 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • वर्तमान भंडारण 452.79 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • औसत भराव 40.06
  • वर्तमान तापमान 44C
  • आज की वर्षा 0 मिमी
  • फोटो अपरवर्धा

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?