Amravati Voter Verification: अमरावती जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सत्यापन अभियान ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक 95.53 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कुल 25 लाख 45 हजार 677 मतदाताओं में से 21 लाख 37 हजार 172 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जबकि शेष अपात्र अथवा अनुपलब्ध मतदाताओं का पृथक वर्गीकरण किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी अंतिम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 2 लाख 94 हजार 591 मतदाता 'अनकलेक्टेबल' श्रेणी में पाए गए। इनमें 1 लाख 3 हजार 402 मृत, 11 हजार 531 अनुपस्थित, 1 लाख 36 हजार 508 स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित, 933 अन्य कारणों से अनुपलब्ध तथा 42 हजार 217 मतदाता अन्य स्थान पर पंजीकृत पाए गए हैं। इन सभी मामलों का सत्यापन कर अंतिम मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।
अभियान की प्रगति में दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र ने 99.12 प्रतिशत कार्य पूरा कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद धामणगांव रेलवे (98.19 प्रतिशत), मोर्शी (97.97 प्रतिशत), अचलपुर (96.87 प्रतिशत) और तिवसा (96.27 प्रतिशत) का स्थान रहा। वहीं अमरावती विधानसभा क्षेत्र में 90.43 प्रतिशत कार्य के साथ सबसे कम प्रगति दर्ज की गई। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान की गई।
मोर्शी- 90.10%
दर्यापुर - 89.82%
अचलपुर - 86.76%
सबसे कमः अमरावती 75.51%
सबसे कम प्रगतिः अमरावती 90.43%.
दर्यापुर - 99.12%
धामणगांव रेलवे 98.19%
मोर्शी - 97.97%
अचलपुर 96.87%
तिवसा - 96.27%
मृत : 1,03,402
अनुपस्थित : 11,531
स्थायी रूप से स्थानांतरित: 1,36,508
अन्य कारण: 933
अन्यत्र पंजीकृत : 42,217
जिले की स्थिति
कुल मतदाता : 25,45.677
डिजिटाइजेशन पूर्ण: 21,37, 172 (83.95%)
कुल सत्यापन कार्य: 95.53%
अनकलेक्टेबल मतदाता : 2,94,591