अमरावती साइकिल स्पर्धा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

385 साइकिलिस्ट ने दिखाया दम, अमरावती में हुई विदर्भ स्तरीय साइकिल स्पर्धा, दिया नशामुक्ति का संदेश

Amravati Cycling Race: अमरावती में तृतीय विदर्भ स्तरीय भव्य साइकिल स्पर्धा का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 385 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नशामुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

आंचल लोखंडे

Amravati Cycling Competition: अमरावती साइकिल एसोसिएशन, दिशा संस्था और हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल द्वारा संचालित 'डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान तथा साइकिल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र की मान्यता से तृतीय विदर्भ स्तरीय भव्य साइकिल स्पर्धा रविवार को हुई। शहर पुलिस मुख्यालय के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अमली पदार्थ विरोधी अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

स्पर्धा में कुल 385 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी साइकिल चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया था। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस (रीम्स हॉस्पिटल, जेनिथ हॉस्पिटल, दुर्वांकुर और जिला सामान्य अस्पताल) की पूर्णकालिक व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अमरावती ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय 3 हजार और तृतीय पुरस्कार 2 हजार रूपए के साथ स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) प्रदान किया गया।

कई गणमान्य व्यक्ति थे उपस्थित

सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और एक आकर्षक टी-शर्ट भेंट की गई। स्पर्धा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस समय राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक रवि राणा, विदर्भ यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नितिन धांडे, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके व प्रांजली सोनवणे, एक्साइज विभाग के संभागीय उपायुक्त डॉ. पराग नवलकर, एचवीपीएम की सचिव माधुरी चेंडके, जगविंदर सिंह सलूजा, एचवीपीएम शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास देशपांडे, रवि कोल्हे, और नितिन सराफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विजेताओं को मिले पुरस्कार

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कुलकर्णी, उपाध्यक्ष संजय मेंडसे और सचिव अतुल कलमकर ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ. लक्ष्मीकांत खंडागले के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन प्रवीण खांडपासोले व नीता कक्कड़ तथा आभार संजय मेंडसे ने माना।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!