Financial Irregularities (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती के उर्दू हाईस्कूल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख रुपये गबन का आरोप

Amravati Financial Irregularities News: अमरावती में उर्दू एज्युकेशन असोसिएशन कर्मचारी सहकारी पतसंस्था ने उर्दू हाईस्कूल के मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख के राशी के गबन का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Urdu Education Association News: उर्दू एज्युकेशन असोसिएशन कर्मचारी सहकारी पतसंस्था, अमरावती की ओर से बडनेरा पुलिस स्टेशन में स्कूल के जूनी बस्ती स्थित असोसिएशन उर्दू हाईस्कूल के मुख्याध्यापक शेख हमीद शेख हनीफ और लिपिक मो. फारुख शेख अब्बास के खिलाफ कथित आर्थिक गड़बड़ी एवं रकम गबन करने की शिकायत संस्था की ओर से दर्ज कराई गई है।

पतसंस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के वेतन से काटी गई कर्ज की राशि पतसंस्था में जमा न कर लगभग 2 लाख रुपये का गबन किया गया है। शिकायत के अनुसार, उर्दू एज्युकेशन असोसिएशन द्वारा संचालित स्कूलों के कर्मचारियों को पतसंस्था के माध्यम से कर्ज दिया जाता है।

गबन की गई राशि की वसूली की भी मांग

इसकी मासिक कटौती कर्मचारियों के वेतन से कर स्कूल प्रशासन के जरिए पतसंस्था में जमा कराई जाती है। आरोप है कि अप्रैल 2026 की कटौती राशि मुख्याध्यापक शेख हमिद शेख हनीफ और लिपिक मोहम्मद फारुक शेख अब्बास ने मिलीभगत कर जमा नहीं की। पतसंस्था ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गबन की गई राशि की वसूली की भी मांग की गई है।

 ...तो संस्था की ओर से उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

संस्था अध्यक्ष आसिफ हुसैन ने कहा कि  यदि कोई मुख्याध्यापक आर्थिक अनियमितता में लिप्त पाया गया तो संस्था की ओर से उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। संस्था ने कर्मचारियों से भी अपील की है कि यदि किसी प्रकार का आर्थिक दबाव या गैरकानूनी व्यवहार किया जाता है तो इसकी शिकायत पुलिस विभाग में दर्ज कराएं।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स