अमरावती सड़क हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में बेकाबू टिप्पर का कहर, रिटायर्ड आर्मी सूबेदार का पैर कुचला; दूसरे हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत

Retired Army Subedar Injured :अमरावती में दो अलग-अलग सड़क हादसों में रिटायर्ड आर्मी सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जलू पेट्रोल पंप के पास ट्रक के नीचे सो रहे क्लीनर की कुचलकर मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अमरावती के इर्विन चौक पर तेज रफ्तार रेती-गिट्टी लदे टिप्पर की टक्कर से रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अशोक राउत गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • हादसे में अशोक राउत का दाहिना पैर ट्रक के पहिए की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • नांदगांव खंडेश्वर तहसील के जलू स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक क्लीनर अब्दुल आरीफ की कुचलकर मौत हो गई।

Amravati Road Accident: अमरावती शहर में बेकाबू डंपर और रेती-गिट्टी लदे ट्रकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले ढाई माह पूर्व राजापेठ उड़ान पुल पर रेत लदे ट्रक की चपेट में आने से मोपेड वाहन पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को इर्विन चौक पर ट्रक ने मोपेड सवार रिटायर्ड आर्मी सुबेदार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका एक पैर पूरी तरह टूट गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लघुवेतन कॉलोनी निवासी अशोक राउत किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे। जब वे इर्विन चौक के ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंचे, तभी वहां से गुजर रहे रेती-गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक राउत सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनका दाहिना पैर पूरी तरह से कुचलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद इर्विन चौक परिसर में जबर्दस्त हड़कंप मच गया।

मौके पर भारी भीड़ जमा

दिनदहाड़े व्यस्त चौराहे पर हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया, क्योंकि शहर के भीतर बेकाबू गति से दौड़ने वाले भारी वाहनों के कारण लगातार इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अशोक राउत को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया।

जलू के पेट्रोल पंप के समीप हादसा

दूसरी एक घटना में लोणी थाना क्षेत्र में जलू स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक के क्लीनर की अपनी ही गाड़ी के नीचे कुचलकर मौत होने की घटना सामने आई। मृतक की पहचान अब्दुल आरीफ अब्दुल वहाब (45, अलीमनगर, अमरावती) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब्दुल आरीफ दो-तीन दिन पहले ही ड्राइवर इमरान खान हुसैन खान (36, आजाद नगर्र, अमरावती) के साथ अपने घर से निकला था। बीती रात दोनों डीजल भरवाने के लिए लोणी थाना क्षेत्र के जलू स्थित नायरा पेट्रोलपंप पर रुके। लेकिन पंप खुलने में देरी होने से अ.आरिफ कैबिन में जाकर सोता हूं, कहकर गया था।

ट्रक ने क्लीनर को कुचला

लेकिन हकीकत में कैबिन में सोने के बजाय अ. आरिफ जाकर ट्रक (क्र. एमएच 27/टीडी 2912) के नीचे सो गए। इस बात से पूरी तरह अनजान ड्राइवर इमरान ने शनिवार की सुबह जैसे ही ट्रक को आगे बढ़ाया, वैसे ही ट्रक का पिछला पहिया सोते हुए अ. आरीफ के सिर के ऊपर से गुजर गया। पिछले पहिए की चपेट में आने से अब्दुल आरीफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोणी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके अलावा घटना की जानकारी मिलते ही एमआईएम के मनपा गट नेता अ. हमीद और बडनेरा के पार्षद नजीब खान भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लोणी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?