अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

खूब जमेगा खेल-चेकमेट की देर, अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सियासी हलचल तेज

Amravati Teacher Constituency Nomination: अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शेखर भोयर, किरण सरनाईक समेत कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

आंचल लोखंडे

Amravati Teacher Constituency Election: अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। भाजपा में शेखर भोयर और सांसद डॉ. अनिल बोंडे की बहन संगीता शिंदे के नामों की चर्चा थी। लेकिन भाजपा व्दारा महायुति के घटक दल शिंदे सेना के लिए छोड दिए जाने से अब यह चर्चा थम गई है।

जिसके चलते अब यह दोनों ही उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। इन सब के बीच विभिन्न दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लेकिन शेखर भोयर के दो नामांकन दाखिल करने की चर्चा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने बुलढाणा के दत्तात्रय लहाने को उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार को उनके नामांकन के दौरान सांसद अरविंद सावंत उपस्थित थे।

सब को है जीत का विश्वास

वहीं मौजूदा विधायक किरण सरनाईक शिवसेना (शिंदे गुट) ने मंगलवार को राज्य मंत्री संजय राठौड की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया इस समय सरनाईक ने कहा कि शिक्षकों के हित में लगातार किए गए कार्य ही उनकी जीत का माध्यम बनेंगे। पहले उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा था। लेकिन अब वह महायुति के घटक दल शिंदे सेना के सदस्य के रुप में चुनाव में उतर रहे है। जिसके कारण महायुति का साथ मिलने और एक बार फिर भारी बहुमत से शिक्षक प्रतिनिधि के रुप में चुन कर आने का विश्वास उन्होंने जताया है।

18 साल के संघर्ष का हवाला देकर भोयर का नामांकन

शिक्षक व शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 18 वर्षों से संघर्षरत शिक्षक महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष तथा भाजपा शिक्षक आघाड़ी के प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर भोयर ने मंगलवार को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले शेगांव नाका स्थित अभियंता भवन में सहविचार सभा आयोजित की गई।

संगीता शिंदे का आज नामांकन, पहले निकलेगी रैली

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के चुनाव प्रक्रिया के बीच संगीता शिंदे बोंडे मंगलवार, 6 अक्टूबर को अपना उम्मीदवारी आवेदन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर रैली आयोजित है।

प्रीति रेवणे दाखिल करेंगी उम्मीदवारी आवेदन

अमरावती विभाग शिक्षक मतदारसंघ चुनाव का सियासी रण अब और दिलचस्प हो गया है। विधायक रवि राणा की एंट्री के साथ अधिवक्ता एवं पार्षद तथा मनपा शिक्षा सभापति एड. प्रीति हर्षल रेवणे (बनारसे) बुधवार को अपनी उम्मीदवारी का आवेदन दाखिल करेंगी कांग्रेस की अदिति पोहरे की सभा कांग्रेस की उम्मीदवार प्रा. अदिति पोहरे के प्रचार के लिए आयोजित सभा में यशोमती ठाकुर और सासद बलवंत वानखड़े उपस्थित थे। वे भी आज नामांकन के अंतिम दिन अपना उम्मीदवारी आवेदन पत्र भरेंगी।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान