Sanitation Workers Protest (सोर्सः एआय जनरेटेड फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप

Sanitation Worker Attack: अमरावती के द्वारका नगर क्षेत्र में कचरा संकलन कर रहे सफाई कर्मी पर हुए हमले के विरोध में कोणार्क कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कर गाडगे नगर थाने का घेराव किया।

आंचल लोखंडे

Amravati Konark Company: अमरावती शहर की स्वच्छता व्यवस्था उस समय पूरी तरह चरमरा गई, जब कचरा संकलन का कार्य देख रही 'कोणार्क' कंपनी के सफाई कर्मियों ने अपने एक साथी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मोर्चा खोल दिया। बुधवार को द्वारका नगर क्षेत्र में हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और सरकारी काम में बाधा डालने के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मियों ने न केवल काम का बहिष्कार किया, बल्कि गाडगे नगर थाने का घेराव कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पीड़ित सफाई कर्मी अपने निर्धारित रूट पर द्वारका नगर इलाके में कचरा संकलन का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने उसे निशाना बनाते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

द्वारका नगर में सफाई कर्मी से मारपीट

थाना घेराव के दौरान कर्मचारियों ने जब तक हमलावर सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते, तब तक शहर में कचरा उठाने का काम पूरी तरह बंद रहेगा। हम इस मामले में किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसी चेतावनी दी। इस पूरे प्रकरण की गूंज मनपा मुख्यालय तक भी सुनाई दी। सफाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने मनपा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी और स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

गाडगे नगर थाने का घेराव

गाडगे नगर पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही