Amravati Rural Police Traffic Drive: अमरावती ग्रामीण जिले में आगामी होली, धुलीवंदन एवं रमजान ईद के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। विशाल आनंद, पुलिस अधीक्षक, अमरावती ग्रामीण ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा अवैध रूप से यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अधिकतम कार्रवाई करने के निर्देश जिला यातायात शाखा एवं सभी थाना प्रभारियों को दिए थे।
जिला यातायात शाखा द्वारा नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन तेज एवं लापरवाही से न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें। साथ ही मालवाहक वाहन चालक अपने वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन न करने की अपील की। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक एवं न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रात की ड्यूटी, मन में डर: नागपुर एम्स में सुविधाओं की कमी; मेस के खाने से लेकर हॉस्टल तक, छात्र परेशान
अमरावती जिला यातायात शाखा तथा मोर्शी पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से मोर्शी शहर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध यात्री परिवहन के 4 प्रकरण दर्ज किए गए, साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले, ट्रिपल सीट वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले तथा मालवाहक वाहनों में खतरनाक तरीके से मजदूरों को ले जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 203 प्रकरण दर्ज कर 1,05,600 रुपये का दंड निर्धारित किया गया।
मौके पर 14,900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई अमरावती पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, उप विभागीय पुलिस अधिकारी मोर्शी संतोष खांडेकर, पुलिस निरीक्षक मोर्शी राहुल आठवले, पुलिस निरीक्षक जिला यातायात शाखा नितीन देशमुख के निर्देशन में की गई।