प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अमरावती

अमरावती जिले में तीन सड़क हादसे: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Amravati Crime News: अमरावती के लोणी, शिरजगांव और मंगरूल दस्तगीर में तीन भीषण सड़क हादसे। दो की मौत और एक गंभीर घायल। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रूपम सिंह

Amravati Road Accident News: अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोणी, मंगरूल दस्तगीर और शिरजगांव थाना क्षेत्र में घटित तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत तो एक युवक घायल हुआ है। तीनों मामलों में संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक की रस्सी बांधने उतरे चालक को उड़ाया

चंद्रपुर जिला निवासी भगवान दत्ता सालवे ट्रक (क्रमांक एमएच 34/बीझेड 4104) लेकर घुग्घुस से अमरावती आए थे। रात में बडनेरा से बेलोरा मार्ग पर ट्रक को एक साइड खड़ा कर वह ट्रक की रस्सी बांधने उतरे। इस समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जमाई सचिन सुभाष कावडे (31, मुकादामगुडा, जिवती, चंद्रपुर) की शिकायत पर लोणी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2 बाइक भिड़ी, एक की मौत, दो घायल शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र के बहिरम से परतवाडा मार्ग पर मुकेश ढाबे के सामने जीवन पांडुरंग बेलसरे (33, जनुना, अकोट) पत्नी, व बेटे के साथ दुपहिया से जा रहे थे। इस समय सामने से आ रही दुपहिया ने जीवन की दुपहिया को टक्कर मार दी। जिसमें जीवन बेलसरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटा जख्मी हुए, पिता पांडुरंग बेलसरे की शिकायत पर शिरजगांव पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वाहन की टक्कर से दोनों पैर फैक्चर

अमरावती धामणगांव रेलवे तहसील के रायपुर कासारखेड निवासी सूरज रामभाऊ साठवणे (30) पुलगांव से अपने गांव की ओर दुपहिया से आ रहे थे। औरंगाबाद-नागपुर हाइवे पर वाहन (क्र। एमएच 27/ एक्स 3344) के चालक ने वाहन को सामने से टक्कर मार दी जिसमें सूरज साठवणे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए। बडे भाई मनोज साठवणे की शिकायत पर मंगरूल दस्तगीर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी