Domestic Violence (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati Police: अमरावती में दूसरी बेटी जन्म लेने पर महिला से क्रूरता, पति-ससुर के खिलाफ केस

Amravati Dowry Harassment: अमरावती के चांदुर रेलवे क्षेत्र में दूसरी बेटी होने पर एक विवाहिता को कथित रूप से पति और ससुर द्वारा प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Amravati Domestic Violence: चांदुर रेलवे थाना क्षेत्र के रामनगर परिसर में 32 वर्षीय विवाहिता को दूसरी बेटी जनमने पर उसके पति और ससुर द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने महिला के चरित्र पर संदेह करते हुए मायके से 20 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया और बात न मानने पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति प्रशांत चोखट 36 और ससुर मनोहर चोखट 75 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बेटा पैदा करने का दबाव और बेरहमी से मारपीट महिला ने शिकायत में बताया कि यह उत्पीड़न वर्ष 2016 से लगातार चल रहा था। पीड़िता की जब दूसरी लड़की हुई, तब से उसका पति और ससुर उससे नाराज रहने लगे। पीड़िता को पहले से दो बेटियां हैं, लेकिन लड़का होने की चाह में पति प्रशांत ने उसे फिर से गर्भधारण करने को कहा। डॉक्टरों ने जब पीड़िता की गर्भाशय में जख्म होने के कारण गर्भ न ठहराने की सलाह दी, तो घर लौटते ही पति ने आपा खो दिया।

दूसरी बेटी होने पर विवाहिता से मारपीट

डॉक्टरों की सलाह से भड़के पति प्रशांत ने पीड़िता का सिर दीवार पर दे मारा और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। वहीं ससुर मनोहर ने प्लास्टिक के पाइप से पीड़िता के पैरों पर हमला किया और गंदी गालियां दीं। जब पीड़िता अपनी छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई, तो बड़ी बेटी को आरोपियों ने अपने पास ही रख लिया। बेटी को रेलवे ट्रैक पर लिटाया, इसके बाद हैवानियत की हदें पार करते हुए पति ने बड़ी बेटी को मां से मिलने से रोकने के लिए उसे रेलवे ट्रैक पर ले जाकर सुला दिया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह वापस नहीं आई तो अंजाम बुरा होगा।

पति और ससुर पर मामला दर्ज

लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने भरोसा सेल में शिकायत दी थी। वहां दोनों की काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन बात नहीं बनी और पीड़िता ने अपने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। अंततः चांदूर रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप