Amravati Petrol Shortage (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, एक सप्ताह बाद खत्म हुई किल्लत

Maharashtra Fuel Supply: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सप्ताह की कथित किल्लत के बाद पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति फिर से सामान्य हो गई है।

आंचल लोखंडे

Amravati Petrol Pump News: अमरावती शहर और जिले में पिछले एक सप्ताह से पेट्रोल और डीजल की तथाकथित किल्लत की स्थिति अब धीरे-धीरे सुलझने लगी है। अकोला जिले के गायगांव स्थित डिपो से शहर और जिले के लगभग 200 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में शहर और जिले में लगभग 6 लाख लीटर पेट्रोल और 9 लाख लीटर डीजल की आपूर्ति की गई है, जिसके बाद अधिकांश पेट्रोल पंपों पर दोनों प्रकार के ईंधन उपलब्ध हो गए हैं।

पिछले एक सप्ताह से पेट्रोल पंपों पर दिख रही भारी भीड़ अब घटने लगी है, और अधिकांश पंपों पर सामान्य बिक्री पुनः शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ पंपों की टंकियाँ अभी भी खाली थीं, लेकिन शनिवार शाम तक वहां पेट्रोल और डीजल के टैंकर पहुंच गए थे। रविवार सुबह तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है।

"पैनिक सेलिंग" के कारण बनी गड़बड़ी

ईरान-अमेरिका व इजराइल के बीच युद्ध से बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों में बढ़ते संकट को लेकर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी, जिससे वाहन मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घबराहट के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे और अपनी गाड़ियों के टैंक भरवाने की कोशिश कर रहे थे। यह पैनिक सेलिंग (घबराहट में बिक्री) के रूप में सामने आया, जिससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम हो गई और कई स्थानों पर ईंधन की कमी महसूस होने लगी। कई पपों को तो स्टॉक खत्म होने के कारण अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा।

कंपनियों ने बढ़ाई क्षमता

अमरावती पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के सचिव सौरभ जगताप ने बताया कि अमरावती में पेट्रोल और डीजल की असल में कोई कमी नहीं थी। डिपो से निरंतर आपूर्ति हो रही थी। लेकिन अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट फैल गई।

इंधन की नहीं कोई कमी

सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी प्रज्वल पाथरे ने कहा कि 66 पेट्रोल और डीजल का आपूर्ति कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ था। कुछ पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा भुगतान पद्धति में बदलाव और सप्ताह भर के विभिन्न त्योहारों के कारण बैंकों की छुट्टियां होने से आपूर्ति थोड़ी प्रभावित हुई थी।

हालांकि, अब अधिकांश पेट्रोल पंप संचालकों ने कंपनियों को ऑनलाइन भुगतान भेज दिया है, जिससे आपूर्ति फिर से पूर्ववत हो गई है। जिले में अब कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान