अमरावती

अब अमरावती स्टेशन से चलेगी नासिक रोड मेमू! बडनेरा जाने की झंझट खत्म, समय सारणी में हुआ बदलाव

Amravati Railway News: अमरावती के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर! बडनेरा-नाशिक रोड मेमू अब अमरावती मॉडल स्टेशन से चलेगी सुबह 9:30 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन से शेगांव भक्तों को बड़ी सुविधा मिलेगी

रूपम सिंह

Amravati Nashik Road MEMU Train News: अमरावती रेलवे स्टेशन से रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही बडनेरा–नाशिक रोड मेमू ट्रेन अब अमरावती मॉडल रेलवे स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद इस ट्रेन को अमरावती-नाशिक रोड मेमू के नाम से जाना जाएगा।

अब तक यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए बडनेरा रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह सुविधा सीधे शहर के भीतर उपलब्ध होगी। अमरावती स्टेशन से ट्रेन के सुबह 9:30 से 9:40 बजे के बीच रवाना होने की संभावना है, जबकि बडनेरा से यह अपने निर्धारित समय सुबह 10:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

शेगांव जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा

अमरावती से शेगांव जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। खासकर गुरुवार की वारी करने वाले भक्तों के लिए यह बदलाव बेहद लाभकारी साबित होगा। अब यात्री अमरावती स्टेशन पर ही वाहन पार्क कर सीधे यात्रा शुरू कर सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

अंतिम मंजूरी का इंतजार

इस प्रस्ताव को भुसावल मंडल रेलवे के रेल प्रबंधक कार्यालय को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01211 (बडनेरा-नासिक रोड) और 01212  रोड नासिक-बडनेरा) दैनिक विशेष मेमू की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

समय सारणी और स्टॉपेज

8 डिब्बों वाली यह मेमू ट्रेन मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

  • बडनेरा से प्रस्थान: सुबह 10:05 बजे
  • नासिक रोड आगमन: शाम 7:05 बजे
  • वापसी: नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रात 9:15 बजे
  • बडनेरा आगमन: सुबह 4:35 बजे

यह ट्रेन मूर्तिजापुर रेलवे स्टेशन, अकोला रेलवे स्टेशन, भुसावल रेलवे स्टेशन, जलगांव रेलवे स्टेशन, मनमाड रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल