घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

दिनदहाड़े कत्ल से दहला अमरावती, चार हमलावरों ने युवक को उतारा मौत के घाट

Amravati Crime News: अमरावती के नांदगांव पेठ में दिनदहाड़े चार हमलावरों ने धारदार हथियारों से युवक मन्या उर्फ मंथन पालनकर की हत्या कर दी। जमानत पर रिहा आरोपी की हत्या बदले की भावना से होने की आशंका।

आकाश मसने

Amravati Murder News: अमरावती जिले के नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के वालकी रोड पर बोरनदी परियोजना के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने दोपहर करीब 3.30 बजे चार अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस रक्तरंजित वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जमानत पर हुआ था रिहा

पुलिस सूत्रों के अनुसार मन्या उर्फ मंथन रविंद्र पालनकर (शिलांगण रोड, सातुर्णा, अमरावती) कुछ माह पूर्व अमरावती में हुए यश रोडगे हत्याकांड का आरोपी था। 8 दिन पहले ही अपराध शाखा ने उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह जमानत पर रिहा हुआ था।

फोन करके बुलाया गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इस मामले के एक आरोपी ने मंथन को मोबाइल पर संदेश भेजकर वालकी रोड पर बुलाया था। तय स्थान पर जैसे ही मंथन बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स बाइक से बोरनदी प्रकल्प के प्रवेश द्वार के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उसे घेर लिया। कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसकी गर्दन, हाथ और पेट पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर रूप से घायल मंथन मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत नांदगांव पेठ पुलिस को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है।

बदले की भावना से हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यश रोडगे हत्याकांड का बदला लेने के लिए ही मंथन की हत्या की गई। पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और नागरिकों में रोष व्याप्त है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

आरोपियों की तलाश में विशेष टीम रवाना

नांदगांव पेठ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जिस दोपहिया वाहन से मंथन घटनास्थल पर आया था, उसके आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए विशेष टीमों को संभावित दिशाओं में रवाना किया गया है।

कई दिनों से निशाने पर था मंथन

यश रोडगे हत्याकांड के बाद मंथन पालनकर लंबे समय से विरोधी गुट के रडार पर था। सातुर्णा और नवाथे इलाके में उसकी आवाजाही और उसके साथ रहने वाले गिरोह के कारण वहां हमला करना कठिन था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से उसे संदेश भेजकर वालकी रोड पर बुलाया गया और उसकी हत्या की गई, ऐसा जांच में सामने आ रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला