अमरावती

नागपुरी गेट में एमडी ड्रग्स का भंडाफोड़, 62 ग्राम नशा बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

नागपुरी गेट में पुलिस ने 62 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया, चार आरोपी गिरफ्तार। नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी।

रूपम सिंह

Amravati Drugs Bust News: नागपुरी गेट क्षेत्र में एमडी ड्रग्स का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पुलिस ने एक घर से 62 ग्राम नशा बरामद किया है। यह कार्रवाई अमरावती के स्थानीय नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।

अपराध शाखा ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से करीब 62 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में नागपुरी गेट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में इस मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। अब तक इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें 14 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

इसी दौरान, अपराध शाखा की टीम ने पहले से गिरफ्तार आरोपी शेख नाजीम शेख रहीम निवासी गवलीपुरा से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। दो पंचों और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में गवलीपुरा स्थित उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से 62 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

पुलिस ने जब्त नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में शामिल फरार आरोपियों की तलाश के लिए अपराध शाखा की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?