अचलपुर नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में पहले दिन धीमा रहा नामांकन का दौर, अचलपुर में सबसे ज्यादा हलचल

Amravati Elections 2025: अमरावती जिले में 9 साल बाद नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू। पहले दिन केवल 7 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा, अचलपुर में सबसे ज्यादा राजनीतिक हलचल देखी गई।

आकाश मसने

Amravati Nagar Parishad Elections Nomination: करीब 9 वर्ष बाद अमरावती जिले की 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि पहले ही दिन केवल अचलपुर नगर परिषद से 6 और चिखलदरा नगर परिषद से 1 नामांकन दाखिल हुआ, जबकि अन्य नगर परिषदों से एक भी नामांकन नहीं आया। उम्मीदवार अभी “वेट एंड वॉच” की नीति अपनाए हुए हैं।

अचलपुर में सबसे ज्यादा राजनीतिक सरगर्मी

पहले ही दिन अचलपुर में चुनावी माहौल गर्म हो गया। शिवसेना की अश्विनी लक्ष्मण मांजे व रेखा जियालाल गडरेल,प्रहार जनशक्ति पार्टी से गोपाल शेलके, कांग्रेस से मनीष परसराम घोडेस्वार, भाजपा की अलका शशिकांत जयसवाल ने निर्दलीय के रूप में भी एक नामांकन दाखिल किया।इसके अलावा मुकेश यशवंतराव पांगारकर (निर्दलीय) के रूप में अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

चिखलदरा से सिर्फ एक नामांकन

सचिन रमेश पाटिल एकमात्र अपक्ष उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे हैं। मोर्शी, शेंदुरजनाघाट, वरुड, नांदगाव खंडेश्वर, धारणी, धामणगांव रेलवे, दर्यापुर, चांदूर रेलवे, चांदूर बाजार और अंजनगांव सुर्जी में अब तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों में फिलहाल राजनीतिक शांति बनी हुई है।

इन उम्मीदवारों ने लिया नामांकन

तहसील उम्मीदवार का नाम पार्टी
अचलपुर अश्विनी मांजे शिवसेना
अचलपुर रेखा गडरेल शिवसेना
अचलपुर मुकेश पांगारकर निर्दलीय
अचलपुर गोपाल शेलके प्रहार जनशक्ती पक्ष
अचलपुर मनीष घोडेस्वार कांग्रेस
अचलपुर अलका जयसवाल भाजपा / निर्दलीय
चिखलदरा सचिन पाटिल निर्दलीय

नगर परिषदवार मतदाताओं की संख्या

क्र. नगर परिषद मतदाता संख्या मतदान केंद्र
1 अचलपुर 99,659 112
2 अंजनगांव सुर्जी 46,620 52
3 वरुड 40,890 45
4 दर्यापुर 36,571 39
5 मोर्शी 32,874 40
6 चिखलदरा 3,365 10
7 शेंदुरजनाघाट 18,793 22
8 चांदूर रेलवे 18,126 22
9 चांदूर बाजार 18,790 21
10 धामणगांव रेलवे 18,124 21
11 धारणी 13,205 17
12 नांदगाव खंडेश्वर 12,039 17
कुल 3,59,056 418

12 नामांकन केंद्र बनाएं

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू की है। जिला प्रशासन ने 12 नामांकन केंद्र बनाए हैं। हर केंद्र पर 3 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव निर्णय अधिकारी, सहाय्यक निर्णय अधिकारी और अतिरिक्त सहाय्यक अधिकारी। उम्मीदवार एक प्रतिनिधि के साथ नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नामांकन दाखिल होते ही चुनावी खर्च गिनना शुरू होता है, इसलिए कई संभावित उम्मीदवार आखिरी समय तक इंतजार कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा है कि अंतिम दिनों में नामांकन की बाढ़ आ सकती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला