अमरावती हत्या कांड (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती के हैदरपुरा में 21 वर्षीय युवक की तलवार से हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, करेगी जवाब तलब

Sword Attack in Amravati: अमरावती के हैदरपुरा में पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक शेख राहिल की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Amravati Youth Murder: स्थानीय खोलापुरीगेट थानांतर्गत हैदरपुरा के सरकारी अस्पताल के पास पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों में सैयद शोएब सैयद चांद (26, रहमत नगर), अब्दुल नावेद अब्दुल सत्तार (22, मद्रासी बाबा नगर), अब्दुल आसिफ उर्फ आशिक अब्दुल शहीद (34, रोशन नगर) तथा सैयद जुनैद सैवद जफर (22, मद्रासी बाबा नगर) शामिल है। इसके पूर्व नागपुरी गेट पुलिस ने भी शेख मोहसीन शेख रशीद (38, रहेमत नगर) नामक एक आरोपी को गिरफ्त में लिया था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वारदात में उनकी भूमिका और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

तलवार से किया हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम मगरिब की नमाज के बाद रहमत नगर परिसर में शेख राहिल उर्फ गनी शेख फारूक (21, कबीर नगर) और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में हैदरपुरा सरकारी अस्पताल परिसर के पास आरोपियों ने राहिल को घेरकर उस पर तलवार से हमला कर दिया। उसके सीने और सिर पर गंभीर वार किए गए। हमले में गंभीर रूप से घायल राहिल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

हालत नाजुक होने के कारण परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में नागरिक अस्पताल पहुंच गए थे। इससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए सुराग

डीसीपी यशवंत सोलंकी, श्याम घुगे और प्रांजलि सोनवणे सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वॉड की मदद से भी संभावित सुराग तलाशे गए, वारदात के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं। अपराध शाखा और पुलिस की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी कहानी, विवाद की वजह और इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मामले में आगे और गिरफ्तारियां होती है या नहीं, इस पर भी पुलिस की जांच केंद्रित है। इस मामले के कुछ ही देर में नागपुरी गेट पुलिस ने थानेदार मनोहर कोटनाके के नेतृत्व में डिबी पथक ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी शेख मोहसीन शेख रशीद (38, रहेमत नगर) को भी गिरफ्तार कर लिया था। उससे भी नागपुरी गेट पुलिस पुछताछ कर रही है।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी