अमरावती मनपा चुनाव (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

अमरावती मनपा चुनाव: 22 प्रभागों में तगड़ा पुलिस पहरा, 6.77 लाख मतदाता चुनेंगे अपना नया नगरसेवक

NMC Amravati Voting: अमरावती मनपा चुनाव के लिए आज 661 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। 87 सीटों के लिए 22 प्रभागों में मतदान। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल आएंगे परिणाम।

प्रिया जैस

Amravati Ward Wise Candidates: अमरावती मनपा के आम चुनाव के तहत गुरुवार 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया में 805 मतदान केंद्रों पर 6,77,180 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही 661 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

मतदान को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान कर्मी ईवीएम सहित केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मनपा के सातों जोन कार्यालयों के माध्यम से मतदान के लिए आवश्यक सामग्री चुनाव कर्मचारियों को वितरित की गई।

इसमें ईवीएम, मतदाता सूची, मतदान हेतु आवश्यक मुहरें, सील, फॉर्म, पहचान से संबंधित सामग्री तथा अन्य पूरक सामग्री शामिल है। सामग्री वितरण की प्रक्रिया अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से पूरी की गई।

निर्भय होकर करें मतदान

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमरावती पुलिस प्रशासन, होम गार्ड्स तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया गया है। चुनाव प्रशासन ने नागरिकों से निर्भय होकर, उत्साहपूर्वक और बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

तृतीयपंथी ने लिया 100 प्रश मतदान का संकल्प

लोकतंत्र में समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के तृतीयपंथी मतदाताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में तृतीयपंथी समाज के मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय किया।

बूथ सज्ज, मतदाताओं को मार्गदर्शन

इस बार अमरावती महापालिका चुनाव में 22 प्रभागों से 87 नगरसेवक चुने जाएंगे। भाजपा, एमआईएम,कांग्रेस, राष्ट्रवादी (अ), राष्ट्रवादी (श), शिंदे सेना, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), युवा स्वाभिमान, वंचित बहुजन आघाड़ी, रिपब्लिकन ब्लॉक, बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

विवरण संख्या
प्रभाग 22
चुने जाने वाले पार्षद 87
कुल मतदाता 6,77,180
महिला मतदाता 3,37,935
पुरुष मतदाता 3,39,177
अन्य मतदाता 68
सदस्य पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति (SC) 15
अनुसूचित जनजाति (ST) 2
ओबीसी (OBC) 23
सामान्य 47

सभी दलों के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मतदान केंद्रों के पास राजनीतिक दलों के बूथ लगाए गए हैं, जहां मतदाताओं को पर्चियां वितरित की जा रही हैं।

3,811 बैलेट यूनिट और 1,227 कंट्रोल यूनिट

शहर में कुल 3,811 बैलेट यूनिट और 1,227 कंट्रोल यूनिट तैनात की गई हैं। सभी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की दृष्टि से जांच कर उन्हें मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया है। प्रशासन पारदर्शी और सुचारु मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 जनवरी को मतदान तथा 16 जनवरी को मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के 7 ज़ोन अंतर्गत 22 प्रभागों में 231 इमारतों के भीतर 805 मतदान केंद्र (बूथ) कार्यरत रहेंगे। 87 नगरसेवक पदों के लिए कुल 661 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

पुलिस का कड़ा पहरा

चुनाव अवधि के दौरान शहर में 3 पुलिस उपायुक्त, 7 सहायक पुलिस आयुक्त, 31 पुलिस निरीक्षक, 11 सहायक निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 1,650 पुलिसकर्मी, 900 होमगार्ड, 1 एसआरपीएफ कंपनी, 3 आरसीपी दस्ते और 4 क्यूआरटी दल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 37 सेक्टर पेट्रोलिंग टीमें मतदान के दिन लगातार गश्त करेंगी। 22 प्रभागों में 44 क्षेत्रीय अधिकारी और 44 पुलिसकर्मी निरंतर पेट्रोलिंग करेंगे।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी