अमरावती महापौर श्रीचंद तेजवानी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में महायुति का दबदबा, भाजपा के श्रीचंद तेजवानी बने मेयर तो सचिन भेंड़े उपमहापौर

Amravati Mayor Election: अमरावती मनपा में 8 साल बाद नया सदन गठित हुआ। भाजपा के श्रीचंद तेजवानी महापौर और युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे उपमहापौर बने। महायुति ने 55 मतों से सत्ता पर कब्जा जमाया।

आकाश मसने

Amravati Mayor Shrichand Tejwani News: अमरावती महानगरपालिका महापौर के तौर पर भाजपा के श्रीचंद तेजवानी तथा उपमहापौर पद के लिए युवा स्वाभिमान पक्ष के सचिन भेंड़े विजय रहे। दोनों को सामान 55 मत मिले। गत 8 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद आठवें मनपा सदन का गठन हो गया। चुनाव में महायुति के भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना व युवा स्वाभिमान पक्ष एकजुट रहे। इसके अलावा एआईएमआईएम की मीरा कांबले ने महायुति के लिए हाथ उठाकर समर्थन किया। इससे आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। दोनों विजय उम्मीदवारों को भाजपा के 25, वाईएसपी 15, रांका पवार 11, शिंदे सेना 3 तथा एमआईएम का एक मत मिलाकर कुल 55 मत मिले। इस तरह राज्य की महायुति की तरह मनपा पर वर्चस्व कायम रहा।

सभा की अध्यक्षता जिलाधीश आशीष येरेकर ने की। आयुक्त सौम्या चांडक मौजूद थी। सदन में सभी 87 पार्षद उपस्थित रहे। सभा में अधिकांश सदस्य भगवा फेटे पहनकर आए थे। वहीं पर एमआईएम के पार्षद हरे रंग की पगड़ी पहने हुए थे। जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।

अजि पवार को दी श्रद्धांजलि

चुनाव प्रक्रिया के पूर्व एनसीपी के गट नेता अविनाश मार्डीकर ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित करते हुए, सभी ने खड़े होकर 1 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पीठासीन अधिकारी जिलाधीश आशीष येरेकर ने महापौर तथा उपमहापौर चुनाव प्रक्रिया के लिए  सदन की कारवाई आगे बढ़ाने का आदेश दिया। आदेश के पश्चात पक्ष तथा विपक्ष में बैठनेवाले सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर आसीन किया गया। सदन में सत्तापक्ष के भाजपा, युवा स्वाभिमान पार्टी तथा राष्ट्रवादी के अलावा शिंदे शिवसेना एक जगह बैठें। जबकि प्रतिपक्ष के कांग्रेस, एमआयएम, बसपा, शिवसेना (उबाठा), वंचित के नगर सेवक आसीन हुए। पहले कतार में महापौर पद पर आसीन होनेवाले श्रीचंद तेजवाणी, सचिन भेंडे के अभावा सभी पक्ष के गट नेता नज़र आए। महापौर तथा उपमहापौर पद के चुनाव के दौरान सदन में 13 सदस्य तटस्थ रहे। तटस्थ सदस्यों में एमआयएम के 11, वंचित 1 तथा उबाठा का एक पार्षद का समावेश है। उबाठा की रेखा श तायवाड़े ने कांग्रेस को समर्थन दिया। जबकि इसी पार्टी के पार्षद संजय गव्हाळे ने सदन में तटस्थ की भूमिका में रहें।

एमआयएम की एक सदस्य ने किया समर्थन

बडनेरा प्रभाग 21 की महिला पार्षद मीरा कांबळे ने भाजपा के महापौर तथा युवा स्वाभिमान पार्टी के उपमहापौर के समर्थन में हाथ उठाया। उनके हाथ उठाते ही सदन में एमआयएम के अलावा अन्य पार्टी के पार्षद तथा पदाधिकारीयों ने आश्चर्य व्यक्त किया।

मीरा कांबले निलंबित

महापौर तथा उपमहापौर के पक्ष में हाथ उठा कर मतदान करनेवाली बडनेरा क्षेत्र के प्रभाग 21 की पार्षद मीरा कांबले को एमआयएम ने निलंबित करने की घोषणा की। एमआयएम के गट नेता ने मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर इसकी घोषणा कर दी।

सवा-सवा वर्ष का कार्यकाल

भाजपा के महापौर श्रीचंद तेजवानी तथा युवा स्वाभिमान पार्टी के उपमहापौर सचिन भेंडे का कार्यकाल सवा-सवा वर्ष का रहेगा। कृष्णानगर प्रभाग से भाजपा पार्षद तथा महापौर चुने गए श्रीचंद तेजवानी दूसरी बार जबकि युवा स्वाभिमान पार्टी से चयनीत पार्षद तथा उपमहापौर सचिन भेंडे पहली बार चुनकर आए है।

सभी पगड़ी धारण कर आए

सदन में सभी पार्टी के पार्षद अपने-अपने पार्टी के अनुरूप पगड़ी धारण कर सदन में पहुंचे थे। भाजपा के पार्षद भगवा पगड़ी पहन कर, युवा स्वाभिमान पार्टी के पार्षद नीली पट्टी वाली भगवा पगडी तथा गमछा ओढ़कर, एमआयएम के पार्षद हरी पगड़ी पहनकर सदन में पहुंचे थे जबकि कांग्रेस के पार्षद बगैर तामझाम के सादगी के साथ सदन में आए। सदन की स्थिति

  • भाजपा- 25
  • युवा स्वाभिमान पार्टी- 15
  • कांग्रेस- 15
  • एमआयएम- 12
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- 11
  • शिवसेना- 03
  • बसपा- 03
  • शिवसेना (यूबीटी)- 02
  • वंचित बहुजन आघाड़ी- 01
  • कुल- 87 सीटें

महापौर प्रत्याशी को मिले वोट

  • श्रीचंद लक्ष्मणदास तेजवाणी (भाजपा)- 55
  • डॉ. संजय शिरभाते (कांग्रेस)- 16
  • ईस्माईल कासम लालुवाले (बसपा)- 03

उपमहापौर पद के प्रत्याशी को मिले वोट

  • सचिन ओंकारराव भेंडे (वायएसपी)- 55
  • लुबना तनवीर सैयद मखदुम (कांग्रेस)- 16
  • सचिन किसनराव वैद्य (बसपा)- 03

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी