अमरावती रिश्वत मामला एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

मकान की टैक्स रसीद बनवाने के लिए मांगी रिश्वत, अमरावती में ACB ने लिपिक को रंगे हाथों पकड़ा

Amravati Bribery Case: अमरावती में मनपा के जोन क्रमांक 3 के कनिष्ठ लिपिक को मकान की टैक्स रसीद नाम पर करने के एवज में 1500 रुपए की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा।

आंचल लोखंडे

ACB Trap Amravati: अमरावती के दस्तुर नगर स्थित मनपा के जोन क्रमांक 3 कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक (वर्ग 3) भागीरथ अंबादासराव खैरकर (48, शिवछाया कॉलोनी, शंकर नगर) को एसीबी की टीम ने 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। यह ट्रैप सायन्स स्कोर मैदान के जिला परिषद स्कूल के पास किया।

एसीबी की टीम ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें आरोपी भागीरथ खैरकर द्वारा 1500 रुपए रिश्वत मांगने और स्वीकार करने की सहमति देने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोपहर के समय जिला परिषद स्कूल के सामने जाल बिछाया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पंचाक्षरों की मौजूदगी में 1500 रुपए की रिश्वत भागीरथ को सौंपी, एसीबी की टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया।

टैक्स रसीद नाम पर करने के लिए मांगे 1500 रुपए

आरोपी खैरकर की जेब से रिश्वत के 1500 रुपए बरामद किए। भागीरथ खैरकर के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु है। आरोपी को हिरासत में लिया है। उक्त कार्रवाई एसीबी के पुलिस अधीक्षक बापू बांगर, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील किनगे और पुलिस उप-अधीक्षक राजेश राठौड़ के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक मंजूषा भोसले, मोहन ठाणेकर, उपेंद्र थोरात, सतीश किटुकले, चालक गोवर्धन नाईक ने की।

एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय शिकायतकर्ता के पिता ने उनके नाम से एक मकान का बख्शीस पत्र किया है। मकान की टैक्स रसीद अपने नाम पर करवाने के लिए शिकायतकर्ता ने 6 अगस्त 2026 को मनपा जोन क्रमांक 3 कार्यालय में आवेदन दिया था। 18 सितंबर को जब वह कार्यालय पहुंचे, तो कनिष्ठ लिपिक भागीरथ खैरकर ने टैक्स रसीद नाम पर करने के एवज में 1500 रुपए की रिश्वत की मांग की। रिश्वत देने के अनिच्छुक शिकायतकर्ता ने 7 अक्टूबर को इस बात की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दी।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु, बंगाल, पुडुचेरी और असम के उपचुनावों की मतगणना, जानें हर अपडेट

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश