Student Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग

MPSC Online Exam: अमरावती में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने के प्रस्ताव के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Amravati Student Protest: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने के प्रस्ताव के विरोध में जिले के प्रतियोगी छात्रों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं की मौजूदा ऑफलाइन प्रणाली को ही जारी रखा जाए, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था में तकनीकी खामियां, सर्वर की समस्या और साइबर सुरक्षा जैसे जोखिम निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

एमपीएससी परीक्षा पैटर्न बदलने का विरोध

उनका कहना है कि हजारों अभ्यर्थी वर्षों से ऑफलाइन पैटर्न के अनुसार तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में अचानक प्रणाली बदलने से उनकी मेहनत और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। छात्रों ने सरकार से किसी भी निर्णय से पहले अभ्यर्थियों से व्यापक संवाद करने की मांग की।

छात्रों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन ही चाहिए के नारों के साथ छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे महाराष्ट्र में व्यापक रूप दिया जाएगा।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार