Transparent Election:अमरावती महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

सौम्या शर्मा चांडक के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया संचालित, अमरावती प्रशासन पूरी तरह तैयार

Transparent Election: अमरावती महानगरपालिका चुनाव 2025-26 के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 805 मतदान केंद्रों में ईवीएम, 16-बटन बैलेट यूनिट और सुरक्षा व्यवस्था की गई है

आंचल लोखंडे

Amravati Manpa Election: अमरावती महानगरपालिका के आम चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निर्भय और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह प्रक्रिया चुनाव अधिकारी और मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित, विश्वसनीय और सरल बनाने के लिए आधुनिक ईवीएम प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक कंट्रोल यूनिट (सीयू) उपलब्ध होगी, जबकि 16-बटन वाली बैलेट यूनिट (बीयू) का उपयोग किया जाएगा।

कुल 805 मतदान केंद्र स्थापित

मनपा क्षेत्र में कुल 805 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्ध कराई गई हैं। चुनाव व्यवस्था के लिए 805 कंट्रोल यूनिट और 3,320 बैलेट यूनिट तैयार रखी गई हैं। मतदान से पूर्व ईवीएम की प्रथम और द्वितीय स्तरीय जांच (एफएलसी) की जाएगी और उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल भी कराया जाएगा। इसके साथ ही मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।

कानून-व्यवस्था

चुनाव अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है और प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भय होकर और उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि अमरावती महानगरपालिका चुनाव 2025-26 लोकतंत्र का उत्सव साबित होगा और ईवीएम के माध्यम से निष्पक्ष एवं विश्वसनीय मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

मतपत्र पर उम्मीदवारों की पहचान सरल बनाने के लिए बैलेट पेपर के रंग समूहवार निर्धारित किए गए हैं:

  • अ समूह -सफेद रंग
  • ब समूह-हल्का गुलाबी
  • क समूह-हल्का पीला
  • ड समूह-हल्का नीला

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा