Amravati MLC Election (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती MLC चुनाव के लिए 7 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने ली बैठक

Amravati MLC Election News: अमरावती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान उपविभागीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Model Code Of Conduct News: अमरावती जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के अमरावती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। चुनाव के लिए मतदान उपविभागीय अधिकारी स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 453 मतदाता और 7 मतदान केंद्र रहेंगे।

राजनीतिक दलों की बैठक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी येरेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में अतिरिक्त जिलाधिकारी गोविंदा दानेज और उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवाजी शिंदे भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए घोषित चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

चुनाव के लिए तैयारी तेज

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिसका सभी को कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

प्रचार और वाहनों के लिए कड़े नियम

उम्मीदवारों, चुनाव प्रचार करने वाले व्यक्तियों और चुनाव से जुड़े सभी लोगों के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा वाहनों के उपयोग तथा चुनाव प्रचार को लेकर नियम तय कर दिए गए हैं। इसके अलावा, प्रचार सामग्री विज्ञापनों और पेड न्यूज की जांच और मंजूरी के लिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।

उपविभागीय स्तर पर होगा मतदान

राजनीतिक दलों को सौंपी जाएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्टजिलाधिकारी येरेकर ने बैठक में बताया कि सभी राजनीतिक दलों को मतदाताओं की प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी। यदि इस सूची पर किसी को कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

सात दिनों की अवधि के बाद इन सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिसके बाद मतदान केंद्रवार अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना