चौराहे पर 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, दो किशोर हिरासत में सोर्स: सोशल मीडिया
अमरावती

चौराहे पर चाकू घोंपकर हत्या! 2 नाबालिग हिरासत में, नदी से चाकू बरामद; अमरावती के दर्यापुर के खल्लार में सनसनी

Amravati Crime News Khallar Murder Case: अमरावती के दर्यापुर के खल्लार गांव में मुख्य बाजार चौक पर 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या। दो विधि-संघर्षित बालक हिरासत में, नदी से चाकू बरामद।

मनीषा बोंदरे

Amravati Minor Detained Knife Murder: अमरावती के दर्यापुर तहसील के खल्लार गांव में बुधवार सुबह मुख्य बाजार चौक पर 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के बाद फरार हो रहे दो विधि-संघर्षित बालकों को हिरासत में लिया। आरोपियों द्वारा नदी में फेंका गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

बाजार चौक में दिनदहाड़े वारदात

अमरावती के दर्यापुर, तहसील के खल्लार गांव के मुख्य बाजार चौक में बुधवार सुबह करीब 11 बजे 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नईम शहा तुराब शहा (42) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही खल्लार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा समेत आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिसकर्मी की नजर पड़ी

अमरावती पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय खल्लार पुलिस स्टेशन के हेड कॉन्स्टेबल शेख नूर मोटरसाइकिल से थाने की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नईम शहा पर हमला कर रहे दोनों विधि-संघर्षित बालकों पर पड़ी।

उन्होंने तत्काल वाहन रोककर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच हेड कॉन्स्टेबल अमोल कथलकर भी मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। बाद में पुलिसकर्मी वेंकेश नाकील की मदद से दोनों को करीब एक किलोमीटर दूर चंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हिरासत में ले लिया गया।

नदी में फेंका था चाकू

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद फरार होते समय दोनों बालकों ने हत्या में इस्तेमाल चाकू चंद्रभागा नदी के पुल से नदी पात्र में फेंक दिया था। पुलिस ने तलाश कर चाकू बरामद कर लिया है। बरामद हथियार को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

विवाद के कारणों की जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नईम शहा पिछले करीब चार महीने से खल्लार निवासी समीना परवीन अमीन शहा के घर रह रहा था। नईम का समीना परवीन के पति अमीन शहा के साथ विवाद चलने की जानकारी पुलिस को मिली है। नईम द्वारा अमीन शहा के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना के पूरे क्रम, विवाद की पृष्ठभूमि और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

मामले की जांच खल्लार थाना प्रभारी अमोल मुडे के मार्गदर्शन में पुलिस कर रही है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात