अमरावती बच्चू कडू (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में अवैध साहूकारी पर कार्रवाई तेज करने की तैयारी, बच्चू कडू ने उठाया किसानों का मुद्दा

Farmer Harassment Allegations: विधायक बच्चू कडू ने सूखा प्रभावित किसानों, महिला बचत समूहों और माइक्रोफाइनेंस कर्जदारों से कथित मनमानी वसूली का मुद्दा उठाया।

आंचल लोखंडे

Amravati Illegal Moneylending: सूखा प्रभावित किसानों, महिला बचत समूहों और माइक्रोफाइनेंस कर्जदारों से कथित मनमानी वसूली का मुद्दा विधायक बच्चू कडू ने सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील के समक्ष उठाया। इसके बाद मंत्रालय में विशेष बैठक आयोजित कर अवैध साहूकारी के लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला उपनिबंधकों को प्रकरणवार त्वरित निर्णय लेने तथा लंबित DDR मामलों का तीन माह में निपटारा करने के निर्देश दिए गए। सूखे की स्थिति में किसानों और महिला बचत समूहों पर मानसिक एवं आर्थिक दबाव डालकर वसूली करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश

अवैध साहूकारी के माध्यम से जमीन अथवा संपत्ति हड़पने संबंधी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही जिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा करने तथा जिला उपनिबंधक और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने को कहा गया।

तीन माह में हो मामलों का निपटारा

विधायक बच्चू कडू ने कहा कि सूखे में किसान पहले ही संकट में है। सरकार की राहत के बाद भी यदि साहूकार या माइक्रोफाइनेंस कंपनियां वसूली के नाम पर उसका उत्पीड़न करती हैं, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लंबित मामलों को तीन माह में निपटाकर परेशान करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Ratan Tata Death Anniversary: नैनो से लेकर एयर इंडिया तक, रतन के वो बड़े फैसले जिन्होंने बदली भारत की तस्वीर

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात

क्या अंबानी तय करते हैं भारत की नीति? मस्क के सवाल पर बढ़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया तीखा जवाब