अमरावती

अमरावती में पुलिस का एक्शन, लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gadgenagar Police Action:अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैला रहे कुख्यात आरोपी निखिल उर्फ निक्कु गायकवाड को डीबी टीम ने गिरफ्तार कर उसके पास से तलवार जब्त की है।

एनबी एडमिन

Amravati Crime: तलवार से दहशत मचाता कुख्यात अरेस्ट पेज प्लस सतीश तलवार जब्त, गाडगेनगर डीबी की कार्रवाई अमरावती, ब्यूरो. गाडगेनगर थाना क्षेत्र के गजानन बाबा चौक में हाथ में तलवार लेकर दहशत मचा रहे कुख्यात आरोपी को गाडगेनगर डीबी ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से तलवार जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपी का नाम निखिल उर्फ निक्कु राजू गायकवाड 24, शोभा नगर, अमरावती है.

पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव के निर्देश पर डीबी दल थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था. इस समय गोपनीय जानकारी मिली कि गजानन बाबा चौक, जयसियाराम नगर में कुख्यात अपराधी निखिल गायकवाड तलवार का धाक दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा है. सूचना के आधार पर डीबी दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पंचों के साथ घटनास्थल पर छापा मारा और अपराधी निखिल गायकवाड को गिरफ्तार किया.

आरोपी के पास से तलवार कीमत 500 रूपए जब्त की गई. निखिल गायकवाड पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मामले की जांच भारत वानखड़े और उनकी टीम कर रही है. उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव, क्राइम पुलिस निरीक्षक विजया पंधरे, समाधान वाठोरे, डीबी पथक प्रमुख मनोज मानकर, भारत वानखड़े, राजेश गुरेले, मतीन शेख, सुशांत प्रधान, महेश शर्मा और रुपेश हटकर ने की. फोटो गाडगेनगर डीबी

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग