रासायनिक उर्वरक (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: अमरावती में बिना लाइसेंस का रासायनिक उर्वरक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Amravati Fertilizer Seized: अमरावती के नांदगांव खंडेश्वर में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक कार से बिना लाइसेंस और संदिग्ध रासायनिक उर्वरक जब्त किया गया।

आंचल लोखंडे

Amravati Fake Fertilizer: अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर पुलिस और तहसील कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक कार से बड़ी मात्रा में संदिग्ध और बिना लाइसेंस का रासायनिक उर्वरक केमिकल फर्टिलाइजर बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मामला दर्ज किया।

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ी संदिग्ध कार

जानकारी के अनुसार नांदगांव खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के सीमा क्षेत्र में बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान कार क्रमांक एमएच 27 बीई 9468 चेकिंग की गई। कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक खाद/कृषि सामग्री पाई गई। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर इसकी सूचना नांदगांव खंडेश्वर तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय को दी।

बिना कंपनी के नाम और बैच नंबर का सामान

सूचना मिलते ही कृषि अधिकारी संजय नारायणराव पाटिल 52 थाने पहुंचे और जब्त सामग्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि जब्त किए गए माल पर किसी भी अधिकृत उत्पादक कंपनी का नाम दर्ज नहीं था। लाइसेंस, बैच नंबर या निर्माण तिथि अंकित नहीं थी।

कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वाहन से कैल्शियम 5 जार, जिंक 10 जार, बोरोन 6 जार, अमीनो एसिड 6 जार, माइक्रोन्यूट्रीएंट्स 27 जार, अन्य 26 जार, पीले रंग की 2 पूरी भरी बोरियां प्रत्येक 25 किग्रा और 1 खुली बोरी 15 किग्रा ऐसे कुल 3 बोरियां जब्त की गई। जब्त माल की कीमत 16 हजार रुपए आंकी गई। कृषि अधिकारी संजय पाटिल की लिखित शिकायत पर पुलिस ने ज्ञानेश रघुनाथ तलेकार 39, अनंत रघुनाथ तलेकार 45, उत्तम नगर, अमरावती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस यह नकली माल कहां से लाया जा रहा था और इसे किसे बेचा जाना था, यह जांच कर रही है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?