अमरावती

अमरावती: 'नशे का गढ़' बन रहा शहर; विधायक संजय खोडके ने विधानसभा में पीआई संदीप चव्हाण को हटाने की उठाई मांग

अमरावती विधायक संजय खोडके ने पुलिस की कार्यप्रणाली और नशे की तस्करी पर उठाए गंभीर सवाल, कार्रवाई की मांग।

रूपम सिंह

Amravati News: अमरावती शहर नशे के पदार्थों की तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है, और इस पर विधायक संजय खोडके ने विधानसभा में गंभीर चिंता व्यक्त की है।

विधायक खोडके ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और विशेष रूप से अपराध शाखा के पीआई संदीप चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि चव्हाण की नियुक्ति पुलिस महासंचालक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं की गई और उनके पास अपराध शाखा के निरीक्षक के पद के लिए अपेक्षित अनुभव नहीं है। इसके अलावा चव्हाण पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे और एंटी करप्शन विभाग की जांच में वह फंसे हुए थे।

खोडके ने कहा कि अमरावती पुलिस को पहले से मजबूत और सक्षम बनाने की जरूरत है, क्योंकि शहर का विस्तार हो रहा है और सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ रही है। उन्होंने तपोवन, साई नगर और एमआइडीसी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखा है और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

साथ ही विधायक ने पुलिस वसाहत और आवश्यक संसाधनों की कमी पर भी ध्यान देने की मांग की, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की क्षमता बढ़ाई जा सके।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?