अमरावती

अमरावती: इर्विन चौक पर 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन; सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Amravati News: अमरावती के इर्विन चौक पर 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर एकता रैली समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलन और 'रमाई' नाटिका का भव्य आयोजन किया जाएगा।

रूपम सिंह

Amravati Dr Ambedkar Jayanti News: अमरावती एकता रैली आयोजन समिति की ओर से महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को इर्विन चौक पर भव्य अभिवादन समारोह व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समिति अध्यक्ष लप्पीभैया जाजोदिया और मुख्य संयोजक राजू नन्नावरे ने पत्र परिषद में बताया कि 14 अप्रैल की सुबह से जयंती उत्सव शुरू होगा जिसके तहत 35 कन्याओं का भीम गीत पर नृत्य प्रस्तुत होगा। तत्पश्चात महामानव की प्रतिमा को माल्यार्पण व अभिवादन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

तत्पश्चात मंच पर भीम पर्व 2026 का विमोचन, नुपुर डान्स अकादमी के प्रकाश मेश्राम व उनकी टीम व्दारा नृत्य प्रस्तुति, इलेक्ट्रानिक स्कूटी भेंट कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण पश्चात अलबेला ग्रुप व्दारा हम भीम के दिवाने कव्वाली कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, सुषमा देशपांडे लिखित रमाई नाटिका की प्रस्तुति, मोहन इंगले का संगीतमय कार्यक्रम होगा।

समाज सेवक लप्पीभैया जाजोदिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधीश आशीष येरेकर करेंगे। समारोह में पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद डॉ. अनिल बोंडे, बलवंत वानखडे, कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते, विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले, पुलिस आयुक्त राकेश ओला, घरकुल मसाले के संचालक तुषार वरणगांवकर, सुदर्शन जैन, अरुण आठवले, उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर, जगदीश गुप्ता, अविनाश मार्डीकर, एलआइसी के प्रबंधक शशि भूषण, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महेश डांगे, अभिनंदन बैंक के एड। विजय बोथरा, गोकुलदास राऊत, संदीप रक्षीत, रणजीत बंड आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS बिजनेस समिट से G7 पर जबरदस्त तंज, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना!

BRICS Summit 2026 में दिखेगी जयपुर की नवाबी झलक, 300 कारीगरों ने तैयार की सोने-चांदी की चमचमाती विशेष कटलरी

BRICS 2026: पीएम नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात की तैयारी शुरू, चीनी राजदूत बोले- संबंधों को बढ़ाएंगे आगे