अमरावती हत्या प्रयास- फाइल फोटो-(सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में दो जगह खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में 6 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Dharni Attack Case: अमरावती जिले के धारणी और खोलापुर थाना क्षेत्रों में मामूली विवादों को लेकर दो जानलेवा हमले हुए। कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमले के मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Murder Attempt Case: ग्रामीण इलाकों में मामूली विवादों को लेकर जानलेवा हमले करने के दो मामले सामने आए है। धारणी और खोलापुर थाना क्षेत्रों में घटित मामलों में बचत गुट के विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर सगे संबंधियों ने कुल्हाड़ी से वार किया, वहीं दूसरी घटना में बाइक का कट लगने का विरोध करने पर पितापुत्र पर लाठी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

बचत गुट व पैसों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमलाधारणी थाना क्षेत्र के ग्राम भवर में आरोपियों में शामिल एक महिला को बचत गुट में शामिल न करने तथा पैसों के आपसी लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। 15 जुलाई को सुबह इसी विवाद के चलते तीन आरोपियों ने आपस में सांठगांठ की और राजेश फुलसिंग राठौड़ 30, सुसर्दा, भवर, धारणी पर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया।

बचत गुट विवाद और बाइक कट मामले में हिंसा

आरोपियों ने कुल्हाड़ी से राजेश की दाहिनी आंख के ठीक ऊपर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने जख्मी के भाई कमलेश फुलसिंग राठौड़ की शिकायत पर आरोपी शैलेश राठौड़, कालुसिंग राठौड़ व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।पितापुत्र पर धारदार हथियार से हमलादूसरी वारदात खोलापुर थाने के मोमीनपुर क्षेत्र में किराना दुकान के सामने हुई। शिकायतकर्ता शफीक खां अजीज खां 57, काला पत्थर, खोलापुर जब इलाके में मौजूद थे, तब आरोपी रेहान खान ने अपनी मोटरसाइकिल से उन्हें कट मार दिया।

पितापुत्र समेत दो मामलों में FIR दर्ज

जब शफीक खां ने इसका विरोध करते हुए पूछा कि कट क्यों मारा, तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोपी रेहान खान तुरंत पास की एक दुकान से लकड़ी की लाठी उठा लाया और शफीक खां के सिर तथा हाथ पर ताबड़तोड़ दो बार वार कर दिए, जिससे वे लहूलुहान हो गए। जख्मी हालत में शफीक खां ने फोन कर अपने बेटे को बुलाया और वे शिकायत के लिए थाना जाने लगे।

जांच शुरू

इसी बीच आरोपियों ने उनके बेटे को भी रास्ते में घेर लिया। आरोपी इमरान खान ने धारदार हथियार से बेटे पर जानलेवा वार किया, जबकि इरफान और रेहान ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस मामले में शफीक खां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इरफान खान, रेहान खान और इमरान खान सभी काला पत्थर, खोलापुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर