अमरावती के गुरुकुंज दासटेकड़ी के विश्वमानव मंदिर के पास भीषण आग (फोटो नवभारत) 
अमरावती

अमरावती: गुरुकुंज दासटेकड़ी के विश्वमानव मंदिर के पास भीषण आग, स्थानीय युवाओं की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Amravati News: अमरावती के दासटेकड़ी स्थित विश्वमानव मंदिर के पास सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। स्थानीय नागरिकों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Fire News: अमरावती के गुरुदेवनगर स्थित गुरुकुंज से कुछ ही दूरी पर स्थित दासटेकड़ी परिसर के विश्वमानव मंदिर के पास साेमवार रात करीब 9.30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल पैदा हो गया।

पुलिस के अनुसार रात के समय मंदिर परिसर से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के आने से पहले ही कुछ उत्साही युवाओं और स्थानीय निवासियों ने पानी और उपलब्ध साधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत तिवसा नगर पंचायत के दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका और एक बड़ा अनर्थ टल गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के कारण परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

नागरिकों की जागरूकता आई काम

मंदिर परिसर में आग लगते ही स्थानीय नागरिकों ने जिस तत्परता से दमकल विभाग को सूचित किया और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए, उसकी सराहना की जा रही है। नागरिकों और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयासों के कारण ही समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सका, अन्यथा यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान