अमरावती

Amravati Crime News: ऑटो में महिला के पर्स से 1.60 लाख चोरी, पिता पर बेटे का जानलेवा हमला

अमरावती में एक 62 वर्षीय महिला के पर्स से 1.62 लाख रुपए चोरी, पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

नवभारत डेस्क

Amravati Crime News In Hindi: अमरावती में एक 62 वर्षीय महिला ने बैंक से 1 लाख 60 हजार रुपए निकालकर कठोरा नाका से परिचित के आटो में बैठी। उनके साथ अन्य दो महिलाएं भी थीं। उक्त महिला राजापेठ स्थित गाडगील ज्वेलर्स के पास उतरी और आटोवाले को रुपए दिए।

जब वह दुकान में गई, तो उसने देखा कि उसके पर्स से नकद 1 लाख 60 हजार रुपए गायब थे। महिला की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विवाहिता की प्रताड़ना

अमरावती के भातकुली थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता को शादी के एक माह बाद ही पति और सास-ससुर द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब वह गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने कहा कि उन्हें बच्चा नहीं चाहिए और गर्भपात करने के लिए दबाव डाला।

इस पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। मायके से पैसे लाने को लेकर भी उसे प्रताड़ित किया गया। विवाहिता की शिकायत पर भातकुली पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पिता पर जानलेवा हमला

अमरावती के नागपुरीगेट थाना क्षेत्र में महेबूब खान ने अपने बेटे अरबाज खान को घर खरीदने के लिए 45 हजार रुपए दिए थे। लेकिन अरबाज ने वह घर बेच दिया। जब पिता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो अरबाज और उसके दो साथियों ने महेबूब खान पर तलवार और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया। महबूब खान की शिकायत पर पुलिस ने बेटे अरबाज खान और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिजली पोल से एल्यूमिनियम तार चोरी

अमरावती के वलगांव थाना क्षेत्र में नांदुरा बु खेत परिसर के आठ बिजली पोल से अज्ञात चोरों ने एल्युमिनियम तार चोरी किया। चोरों ने करीब 25 हजार रुपए का तार और सीमेंट पोल का नुकसान किया, जिससे नागरिकों की बिजली आपूर्ति भी खंडित हुई। सहायक अभियंता प्रफुल कोकाटे की शिकायत पर वलगांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव