अमरावती में जलजीवन मिशन के गड्ढे में गिरने से मासूम बच्ची की मौत (फोटो क्रेडिट-X)  
अमरावती

अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश

Amravati Jal Jeevan Mission Accident News: अमरावती के चिखलदरा में जलजीवन मिशन के खुले गड्ढे में पानी भरने से 3 साल की नायरा बुसुम की डूबकर मौत। ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

अनिल सिंह

Jal Jeevan Mission Pit Death 3 Year Old Girl Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र अंतर्गत चिखलदरा तालुका से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिले के कोरदा गांव में केंद्र सरकार की 'जलजीवन मिशन' योजना के तहत खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में गम और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बारिश के पानी से भरा था गड्ढा, सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं

जानकारी के अनुसार, कोरदा गांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत घर-घर पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह बड़े गड्ढे खोदे गए थे। मानसून की बारिश के कारण इन गड्ढों में लबालब पानी भर गया था।

गांव के संजू बुसुम की तीन वर्षीय मासूम बेटी नायरा खेलते-खेलते इस गड्ढे के पास पहुंच गई और अनजाने में उसमें गिर गई। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो उसका शव पानी से भरे गड्ढे में पाया गया।

नोटिस बोर्ड और बैरिकेडिंग न होने से हुआ हादसा

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया गया था। वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड (Notice Board) लगाया गया था और ना ही गड्ढे को ढकने या बैरिकेडिंग करने की व्यवस्था की गई थी। ठेकेदार की इसी उदासीनता और लापरवाही के कारण यह भयानक हादसा घटित हुआ।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंबई में बारिश के दौरान बिना ढक्कन के मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी, और अब ग्रामीण इलाकों में भी सरकारी निर्माण कार्यों की ढिलाई मासूमों की जान ले रही है।

ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर और जांच की मांग

मासूम नायरा की मौत के बाद कोरदा गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने जलजीवन मिशन के काम में लगे ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी