अमरावती मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए SMS का इंतजार करें, मनपा ने नागरिकों से की अपील

Municipal Corporation SMS: अमरावती मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र या जन्म रिकॉर्ड में करेक्शन के बाद SMS मिलने पर ही कार्यालय आएं। प्रमाणपत्र घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है।

आंचल लोखंडे

Amravati Municipal Corporation: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और जन्म रिकॉर्ड में करेक्शन को लेकर मनपा प्रशासन ने नागरिकों को स्पष्ट किया है कि प्रमाणपत्र जारी होने का एसएमएस मिलने के बाद ही नागरिक संबंधित कार्यालय में प्रमाणपत्र लेने पहुंचें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

यह महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए मनपा ने कहा कि जिन नागरिकों ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अथवा वर्ष 2016 के बाद की जन्म नोंद में करेक्शन के लिए जोन कार्यालय में आवेदन किया है, उनका प्रमाणपत्र उसी जोन कार्यालय से वितरित किया जाएगा। मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। करेक्शन पूरा होने का SMS मिलने पर उसमें दी गई लिंक के माध्यम से प्रमाणपत्र घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है।

घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाणपत्र

मुख्य कार्यालय में किए गए आवेदनों के प्रमाणपत्र वहीं से मिलेंगे। वर्ष 2016 से पहले की जन्म नोंद के ‘ऐड ओल्ड इवेंट’ मामलों में पुराने जन्म प्रमाणपत्र वाले आवेदन ही आगे की मंजूरी के लिए जिला परिषद को भेजे जाएंगे। बिना पुराने प्रमाणपत्र वाले आवेदन निरस्त किए गए हैं।

अमरावती मनपा ने जारी की सूचना

मंजूर और निरस्त आवेदनों की सूची संबंधित जोन कार्यालय तथा मनपा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जून 2026 तक प्राप्त आवेदनों पर जोननिहाय कार्रवाई जारी है। लंबित ‘ऐड ओल्ड इवेंट’ मामलों का सितंबर-अक्टूबर में चरणबद्ध निपटारा करने की योजना है। डिजिटल प्रमाणपत्र होने के कारण उस पर मनपा की मुहर आवश्यक नहीं है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं