अमरावती

अमरावती: पूर्व विधायक बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का मामला दर्ज, ऑडियो क्लिप के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चांदूर बाजार पुलिस ने बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया। ऑडियो क्लिप से मिली सबूत, जांच जारी।

रूपम सिंह

Amravati Crime News: अमरावती जिले की चांदूर बाजार पुलिस ने पूर्व विधायक बच्चू कडू और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण तायडे के चचेरे भाई अभिजीत तायडे की हत्या की साजिश रचने का आरोप उन पर लगाया है।

विधायक प्रवीण तायडे व अभिजीत दिगंबरराव तायडे 40 ने 3 अप्रैल को चांदूर बाजार थाने में दी शिकायत में बताया कि अभिजीत तायडे अपने भाई विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे के निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का काम देखते हैं।

आरोप है कि बच्चू कडू ने विधायक प्रवीण तायडे को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से अभिजीत तायडे को एक फर्जी एक्सीडेंट दुर्घटना का नाटक कर जान से मारने की साजिश रची थी।

गुप्त रिकॉर्डिंग से खुला साजिश का राजशिकायत में उल्लेख किया गया है कि दिसंबर महीने में बच्चू कडू के कुरलपूर्णा स्थित आवास पर एक बैठक हुई थी। इस बैठक में बच्चू कडू, शुभम उर्फ गोलू माहोरे और अन्य लोग अभिजीत तायडे की हत्या की योजना पर चर्चा कर रहे थे।

एक गोपनीय गवाह ने इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में कैद कर ली थी। शिकायतकर्ता ने इस रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपी है। गवाह की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल उसका नाम गुप्त रखा गया है।

रिकॉर्डिंग की सत्यता की होगी जांच पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच और पेन ड्राइव में मौजूद सबूतों के आधार पर बच्चू कडू, गोलू माहोरे और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में धारा 55, 58, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सबूतों और रिकॉर्डिंग की सत्यता की जांच के लिए उन्हें फॉरेंसिक लैब न्याय वैद्यकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। आगे की जांच चांदूर बाजार थाने के पीआई अशोक जाधव कर रहे हैं।

पाइंटरअफवाहों पर विश्वास न रखें पुलिस विभाग ने नागरिकों से आह्वान किया है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधायक प्रवीण तायडे व अभिजीत तायडे की शिकायत पर पूर्व विधायक बच्चू कडू सहित उनके दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के समय दी गई। कोटसत्यता की जांच करेंगेऑडियो की क्लिप की सत्यता जांच के लिए उसे फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान