महाराष्ट्र

अमरावती में अवैध देह व्यापार का खुलासा, सातुर्णा एमआईडीसी में फ्लैट पर छापा, 2 युवतियां और ग्राहक पकड़ाए

अमरावती में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, दो युवतियों और ग्राहकों को हिरासत में लिया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Police: अमरावती शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के बढ़ते मामलों के बीच अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सातुर्णा एमआईडीसी क्षेत्र के एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में बुधवार 1 अप्रैल को की गई.

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजापेठ थाना क्षेत्र के शिलांगन रोड स्थित भव्यदीप अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने पंटर के जरिए छापा मारा, जिसमें फ्लैट में देह व्यापार का मामला सामने आया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस धंधे को संचालित करने वाली एक महिला, दो युवतियों और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया. संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

शहर में बढ़ रहे अवैध अड्डे

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मंगलधाम कॉलोनी रोड पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी. इससे पहले भी शहर के कई हिस्सों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. लगातार सामने आ रही घटनाओं से स्पष्ट है कि अमरावती में देह व्यापार के अड्डे बढ़ते जा रहे हैं.

निवासी इलाकों में इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है.पुलिस ने नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है.

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश

चुनाव में याद आते हैं जाति-धर्म, बाढ़ में सब डूब जाता है, सांसद पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तंज

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, निलंबन की मांग की हुई खारिज; खबर के आधार पर आदेश देने से मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम