अकोला

अदानी गैस परियोजना से वाशिम को राहत, पाइप्ड नेचुरल गैस जल्द शुरू

Washim PNG Gas Supply:वाशिम जिले में जल्द ही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा शुरू होने वाली है।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim News: खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की कमी निर्माण होने की स्थिति बन गई है, जिससे सामान्य जीवन बाधित हो रहा है. भविष्य में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने का निर्धार केंद्र सरकार द्वारा किया गया है. इसी के अनुसार विभिन्न स्थानों के साथ ही समृद्धि महामार्ग किनारे रहने वाले जिले के कारंजा तालुका के ग्राम पोहा में अदानी गैस कंपनी ने यूनिट का निर्माण किया है.

इसके द्वारा आगामी जून महीने के अंत तक अकोला और बार्शीटाकली शहर में गैस सप्लाई होने की संभावना है और इसके बाद वाशिम में भी पीएनजी की सप्लाई की जाएगी. पाइप्ड नेचुरल गैस यह प्राकृतिक वायु की सुविधा सीधे घरों और व्यवसायों को पाइपलाइन से सप्लाई की जाएगी.

यह राहत मिलने वाली बात होकर इसके प्रत्यक्ष अमल होने की प्रतीक्षा की जा रही है. इस बाबत आपूर्ति विभाग के अनुसार जिले के कारंजा तालुका के ग्राम पोहा से गैस कंपनी की पीएनजी की गैस वाहिनी जा रही है. इसके तहत पहले अमरावती और अकोला इन शहरों को और बाद में वाशिम को भी पीएनजी की आपूर्ति होने वाली है.

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें