अकोला सड़क हादसा, दंपती की मौत,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
अकोला

अकोला में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौके पर मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम

Akola Road Accident: अकोला-दर्यापुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर स्पीड ब्रेकर की मांग की।

अंकिता पटेल

Akola Daryapur Road Accident: अकोला-दर्यापुर मार्ग पर खरप गांव के समीप शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आरजे-11-जीबी-0492 नंबर का एक तेज रफ्तार ट्रक खरप गांव के पास एक दोपहिया वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार पति पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय इंगले और उनकी पत्नी प्रतिभा इंगले के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत

दोनों खरप बुद्रुक गांव के निवासी थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया जाता है कि वे सुबह किसी कार्य से दोपहिया वाहन पर जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों करीब 5 से 10 फीट दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

चालक को किया गिरफ्तार

घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ट्रक चालक सूरजसिंह रामदेवसिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को जब्त कर लिया। शहर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें