File Photo 
अकोला

देशी, विदेशी शराब का परिवहन, दो गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

अकोला. पुलिस ने मुर्तिजापुर तहसील के माना पुलिस थाना इलाके में अवैध देशी, विदेशी शराब का परिवहन करते पाए जाने पर छापा मारकर 56 हजार 960 रुपये का माल जब्त किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, माना पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों को सूचना मिली थी कि जामठी बु. में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर शराब की बिक्री शुरू है.

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन करने पर पता चलने पर सफेद बोरे में छिपाकर मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए प्रभुदास जाधव (26), निवासी साई नगर, स्टेशन विभाग, मुर्तिजापुर और रुपेश वानखड़े (27) निवासी भीम नगर, बोरगांव मंजूर को पकड़ा. पुलिस ने उनकी तलाशी लेने पर बारे में देशी और विदेशी शराब पायी गयी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सहित कुल 56,960 रू. मूल्य की शराब जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माना पुलिस थाने में शराब प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट