ट्रेनें रद्द (फाइल फोटो) 
अकोला

Train Cancelled: जलभराव के कारण कई ट्रेनें रद्द, कई मार्ग प्रभावित, यात्रियों से सतर्कता की अपील

Trains Cancelled: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति निर्माण हो गई है। इसका असर ट्रेनों पर देखने को मिला है। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनें रद्द कर दी है।

प्रिया जैस

Trains Cancelled due to Waterlogging: अकोला में दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में कुछ स्थानों पर रेल मार्ग पर पानी बहने के कारण कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव, ट्रेनें रद्द और कुछ आंशिक रद्द की गयी है। जनसंपर्क विभाग, नांदेड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रभावित मार्गों में अकोला, पूर्णा, परली, आदिलाबाद, जालना, नगरसोल और नांदेड शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कुछ गाड़ियां निर्धारित तिथियों पर रद्द की गई हैं। जिनमें ट्रेन संख्या 17683 अकोला–पूर्णा 28 अगस्त को, 77613 पूर्णा–अकोला और 77614 अकोलाकईआ–परली 29 अगस्त को इसी तरह 77615 परली–आदिलाबाद, 77616 आदिलाबाद–पूर्णा, 07281 पूर्णा–जालना 30 अगस्त को, 77621 जालना–नगरसोल, 77622 नगरसोल–जालना, 07282 जालना–नांदेड 31 अगस्त को तथा 77606 नांदेड–मेढचल 1 सितंबर को रद्द की गई हैं।

रद्द की गई गाड़ियां

इसके अतिरिक्त, ट्रेन नं. 17684 पूर्णा–अकोला 28 अगस्त को, तथा ट्रेन नं.77607 से 77612 तक की सभी अकोला–अकोट और अकोट–अकोला मार्ग की गाड़ियां 29 अगस्त को रद्द की गई हैं। ट्रेन संख्या 17405 तिरुपति–आदिलाबाद भी 29 अगस्त को रद्द रहेगी। दक्षिण मध्य रेलवे ने यह भी सूचित किया है कि पूर्व में रद्द की गई कुछ गाड़ियां अब पुनः नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।

रेलवे प्रशासन की यात्रियों से अपील

इनमें ट्रेन संख्या 17406 आदिलाबाद–तिरुपति, 17409 आदिलाबाद–नांदेड और 17410 नांदेड–आदिलाबाद शामिल हैं, जो 30 अगस्त को पुनः चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर विश्वास न करें। जलभराव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी