हत्या के बाद रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार सोर्स: सोशल मीडिया
अकोला

शिवनी हत्याकांड: रावण समेत तीन गिरफ्तार, फरार होने की तैयारी में थे; अकोला LCB और MIDC पुलिस का बड़ा एक्शन

Akola Shivni Murder Crime Case: अकोला के शिवनी हत्याकांड में एलसीबी और एमआईडीसी पुलिस ने तीन आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार होने की तैयारी में थे।

मनीषा बोंदरे

Akola Shivani Murder Accused Arrest: अकोला के शिवनी क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते हुए सशस्त्र हमले में घायल सैय्यद फैजान की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एलसीबी और एमआईडीसी पुलिस की सात टीमों ने रेलवे स्टेशन परिसर में जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार होने की तैयारी में थे।

अकोला विवाद से हत्या तक का घटनाक्रम

अकोला, शिवनी क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते हुए सशस्त्र हमले में घायल सैय्यद फैजान (22), निवासी किसान नगर, शिवनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और एमआईडीसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के फरार होने की तैयारी की जानकारी मिलते ही सात टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया और करीब दो घंटे में रेलवे स्टेशन परिसर से उन्हें पकड़ लिया गया।

पुराने विवाद में हुआ था हमला

29 सितंबर को फरियादी उजेफ खान (20), निवासी किसान नगर, शिवनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार कांतिनगर में पुराने विवाद को लेकर गोलू, अजय उर्फ राजा, रावण और संतोष काशीद ने उनके और उनके भाई के साथ विवाद कर मारपीट की।

इसी दौरान उनके ममेरे भाई सैय्यद फैजान पर धारदार चाकू से वार किया गया। हमले में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सात टीमों ने शुरू की तलाश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर और एमआईडीसी थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय जाधव को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा की पांच और एमआईडीसी पुलिस की दो, इस तरह कुल सात टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना की गईं।

रेलवे स्टेशन पर बिछाया जाल

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर अकोला पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवनी रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद हैं और वहां से फरार होने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर में जाल बिछाया।

पुलिस की भनक लगते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। वहीं, मारपीट में घायल आरोपी सत्यम उर्फ गोलू गवई (25), निवासी कांतिनगर, शिवनी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

तीन आरोपियों को एमआईडीसी पुलिस के हवाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय उर्फ अजय कंकाल (23), निवासी कांतिनगर, शिवनी; आदित्य उर्फ रावण वानखेडे (20), निवासी क्रांतिनगर, शिवनी; और संतोष काशीद (43), निवासी न्यू भीमनगर, शिवनी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते फैजान पर हमला करने की बात स्वीकार करने की जानकारी पुलिस ने दी है। तीनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए एमआईडीसी पुलिस के हवाले किया गया है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और शहर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश देशमुख, गोपाल जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक माजिद पठान, विष्णु बोडखे, अनिल चव्हाण सहित एलसीबी और एमआईडीसी थाने के अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल