Gutkha Smuggling (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

शेगांव में 70 लाख रुपये का माल जब्त, पुलिस की अवैध गुटखा तस्करी पर कार्रवाई, चालक गिरफ्तार

Shegaon Illegal Gutkha Seized: बुलढाणा जिले के शेगांव में पुलिस ने अवैध गुटखा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50.13 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Shegaon Gutkha Smuggling: उपविभागीय पुलिस अधिकारी के दस्ते ने बुरहानपुर से वरवट बकल मार्ग पर अवैध गुटखा की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिसमें एक मालवाहक वाहन में ले जाए जा रहे 50 लाख रुपये का गुटखा तथा वाहन समेत कुल 70 लाख 13 हजार 920 रुपये माल जब्त किया है। मामले में चालक को गिरफ्तार कर किया है, इस कार्रवाई से अवैध गुटखा के व्यवसायी को में हडकंम्प मचा है।

13 जून को रात करीब 930 बजे खामगांव के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाटिल की टीम गश्त कर रही थी। उसी समय उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग का अशोक लेलैंड मालवाहक वाहन बुरहानपुरवरवट बकल रोड से अकोलायवतमाल की ओर अवैध रूप से गुटखा की तस्करी कर रहा है।

शेगांव पुलिस की बड़ी सफलता

जानकारी के आधार पर पुलिस ने शेगांव शहर पुलिस थाने के अंतर्गत वरवक बकल से शेगांव जाने वाली सड़क पर यादव बेकरी के सामने तुरंत नाकाबंदी कर दी। रात करीब 1010 बजे पुलिस ने एम एच40जी टि2965 नंबर वाली संदिग्ध गाड़ी को रोककर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम सुरूर अहमद नूर अहमद उम्र 37, निवासी फिरदोस कॉलोनी, अकोला बताया। गाड़ी में रखे सामान के बारे में पूछे जाने पर उसने सही जवाब नहीं दिया। जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया। पुलिस ने तुरंत गाड़ी की तलाशी ली तो वे हैरान रह गए।

अवैध गुटखा तस्करों में मचा हड़कंप

गाड़ी में विविध कंपनियों के प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू का मला मिला। अलगअलग कंपनी का माल इनमें बाजीराव गोल्ड, मस्तानी टोबॅको, नजर 1000, एन05प्रीमियम च्युइंग टोबॅको तथा प्रीमियम नजर 9000 जैसे ब्रांड थे।

खामगांव एसडीपीओ दस्ते की कार्रवाई

जब्त किए गए प्रतिबंधित गुटखा की कुल किमंत 50 लाख 13 हजार 920 रुपये है। इस गुटखा के साथसाथ इससे संबंधित मालवाहक वाहन भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे और अप्पर पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढ़ा के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाटिल के आदेश पर की गई। पीएसआई सुनील राउत, पुहेको सुधाकर थोरात, योगेश कुंवारे और पुलिस कांस्टेबल मंगेश सोलंके ने इस कार्रवाई में सक्रिय रूप से भाग लिया।

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल