गोमांस तस्करी (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola में गोमांस तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने 2.27 लाख का माल जब्त किया

Akola MIDC Area में गोमांस तस्करी करते पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 2.27 लाख रु. का माल जब्त किया। गाड़ी में करीब 50 किलो गोवंश मांस मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: एमआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोवंश मांस की तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2।27 लाख रु। का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई शनिवार की रात 8 बजे के आसपास की गई।

जब पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सतीश प्रधान पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय हुए। सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति चार पहिया वाहन से गोवंश मांस लेकर बाभुलगांव जा रहा था। पुलिस ने बाभुलगांव रोड पर उडान पुल के नीचे सफेद रंग की संदिग्ध मैक्सिमो गाड़ी (क्र।एमएच-30 एएफ-6884) को रोका और तलाशी ली।

वाहन की पिछली सीट पर प्लास्टिक की बोरी में लगभग 50 किलो गोवंश मांस पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रु। है। गाड़ी चालक ने अपना नाम अकबर खान रहमान खान (38) निवासी हाजी नगर, बोरगांव मंजू बताया। पूछताछ में उसने बताया कि यह मांस बोरगांव मंजू निवासी आसिफ कुरेशी से लिया गया था।

पुलिस ने 2 लाख का माल किया जब्त

पुलिस ने वाहन, मांस, और आरोपी के पास से 15 हजार रु। मूल्य का एक पुराना मोबाइल सहित कुल 2,27,000 रु। का माल जब्त किया। मामले में आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 5(क), 9(अ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मांस का एक टुकड़ा सीए परीक्षण के लिए दो पंचों की उपस्थिति में सुरक्षित रखा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल जंजाल, उपनिरीक्षक फुलउंबकर, हेड कॉन्स्टेबल सतीश प्रधान, अनिल दांदले, और कॉन्स्टेबल भगवान आकमार द्वारा की गई। मामले की आगे की जांच सतीश प्रधान द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की जा रही है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है