हिदायत खान को उनकी जीत के लिए सम्मानित करते हुए (सोर्स - फोटो नवभारत )  
अकोला

पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त

Congress Victory In Patur: पातुर नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस के हिदायत खान रूम खान 8,090 वोट पाकर नगराध्यक्ष चुने गए हैं। 20 सदस्यीय सदन में विकास योद्धा मंच ने भी 8 सीटें जीतकर सबको चौंकाया।

केतकी मोडक

Hidayat Khan Wins MLC Elections In Akola: अकोला जिले के पातुर नगर परिषद चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। नगराध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे चुनाव में कांग्रेस के हिदायत खान रूम खान (इडू पहलवान) ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें लगभग 8,090 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हाजी सैय्यद बुरहान को 4,408 मत प्राप्त हुए।

इस जीत के साथ कांग्रेस ने नगर परिषद की सत्ता पर अपना कब्जा कायम रखा। नगर परिषद के 20 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने नगराध्यक्ष सहित कुल 9 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं विकास योद्धा मंच ने 8 सीटों पर विजय हासिल कर शहर की राजनीति में अपनी मजबूती दर्ज कराई। शिवसेना (यूबीटी) को 2 तथा भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटों पर सफलता मिली।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों एवं समर्थकों ने शहर में उत्साह के साथ उत्सव मनाया। गुलाल उड़ाकर, नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। नई नगर परिषद से शहर के नागरिकों को जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़क निर्माण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार नगराध्यक्ष पद पर

हिदायत खान रूम खान (कांग्रेस) विजयी रहे। इसी तरह प्रभाग क्र.1 अ से शीतल पोहरे तथा 1 ब से मोहम्मद शाकीर मोहम्मद साबीर (दोनों कांग्रेस) विजयी रहे। इसी तरह प्रभाग 4 अ से सुनीता वाघमारे, 4 ब से साद अहमद खान अजगर खान, 9 अ से सुमय्या सदाफ शेख उस्मान, 9 ब से मोहम्मद मेहताब अब्दुल रऊफ, 10 अ से ममता खोडे तथा 10 ब से हुसेनाबी सैय्यद अजीम (सभी कांग्रेस) ने जीत हासिल की।

शिवसेना व भाजपा के विजयी उम्मीदवार

प्रभाग क्र.2 अ से आनंदा तायडे और 3 अ से अजय पाटिल (शिवसेना यूबीटी) ने जीत दर्ज की. प्रभाग 2 ब से अश्विनी - पाटिल तथा 3 व से तुलसा गाडगे (भाजपा) विजयी रहीं।

पार्टीनिहाय स्थिति

पार्टी सीटें
CNG (कांग्रेस) 9
VYM (विकास योद्धा मंच) 8
SSU (शिवसेना यूबीटी) 2
BJP (भारतीय जनता पार्टी) 2

विकास योद्धा मंच के विजयी उम्मीदवार

विकास योद्धा मंच के उम्मीदवारों में प्रभाग 5 अ से सैय्यद वसीम, 5 ब से बुशरा अंजुम मोहम्मद बाबर, 6 अ से शाजिया परवीन मोहम्मद कैसर, 6 ब से कमरुज्जमा आदिल खान, 7 अ से मोहम्मद फैज मोहम्मद मकसूद, 7 व से सर्वत जाबीन सैय्यद मुजाहिद इकबाल, 8 अ से सैय्यद मुज्जमिल हुसैन तथा 8 ब से शाहिस्ता फिरदौस मोहम्मद इरफान विजयी हुए।

कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

  • पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के हिदायत खान रूम खान (इहू पहलवान) के नगराध्यक्ष पद पर विजयी होने तथा पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता मिलने के बाद कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
  • परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने शहर में गुलाल उड़ाकर तथा मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक साजिद खान पठान ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस द्वारा किए गए जनसंपर्क का परिणाम है।
  • उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई नगर परिषद नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास को गति देगी। कांग्रेसी नेता प्रकाश तायड़े ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पातुर की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास व्यक्त किया है।
  • उन्होंने इस विजय का श्रेय पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया। इस अवसर पर अकोला मनपा के पार्षद डा. जीशान हुसैन भी उपस्थित थे।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ