Akola Minor Girl Assault Case News: अकोला जिले में पातुर तहसील के चान्नी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ 60 वर्षीय आरोपी जगराम आडे द्वारा अत्याचार किए जाने की घटना 5 मई की देर शाम उजागर हुई, जिससे गांव और परिसर में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजाना खेत में मजदूरी करने चले जाते हैं। स्कूल की छुट्टियां होने के कारण बच्ची घर पर अकेली रहती थी।
इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी पिछले एक हफ्ते से बच्ची को पैसों का लालच दे रहा था। हमेशा की तरह 5 मई को भी जब बच्ची के माता-पिता खेत गए थे, तब बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
उसने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसका गला काटकर उसे जान से मार डालेगा। इससे पहले भी बच्ची के साथ बार-बार अत्याचार कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।
आखिरकार 5 मई को तंग आकर बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। घटना के बारे में सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।
माता-पिता और रिश्तेदारों ने बच्ची को लेकर तुरंत चान्नी थाना पहुंचे, जहां देर रात तक बच्ची का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के बाद आरोपी जगराम आडे (60) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में बड़ा हादसा, महिलाओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, कई महिलाएं घायल; 8 की हालत गंभीर
10 वर्षीय बच्ची के साथ अत्याचार की घटना उजागर होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, अत्याचार के कारण बच्ची की हालत गंभीर है।