Police Complaint Akola (सोर्स: नवभारत) 
अकोला

मुर्तिजापुर: ग्राम सभा में हंगामा, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी

Murtizapur News: मुर्तिजापुर के अकोली जहागीर में ग्राम सभा के दौरान अधिकारी लक्ष्मण चूडे के साथ मारपीट। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन ने पुलिस को निवेदन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

रूपम सिंह

Murtizapur Crime News: मुर्तिजापुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अकोली जहागीर में दोपहर 2 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मण चूडे ने विषय पत्रिका का वाचन किया। इसी बीच कुछ ग्रामस्थों ने विषय पत्रिका में दर्ज न होने वाले मुद्दों पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। इस दौरान अधिकारी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई और उनके साथ मारपीट की गई।

संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

यह घटना अत्यंत निंदनीय बताते हुए महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन (DNE-136), तहसील शाखा मुर्तिजापुर, जिला अकोला ने तीन निषेध व्यक्त किया है। संगठन ने समूह विकास अधिकारी, पंचायत समिति, मुर्तिजापुर तथा माना पुलिस स्टेशन के थानेदार को निवेदन देकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष देवानंद डोंगरे, सचिव सुनील मानकर, अर्चना कथलकर, सोनल ढाकरे, शीतल उंबरकर, भारती ढुके, अनिल निंबोकार, बालू भोरकडे, भारत भोरकडे, संदीप हेंगड, प्रतिभा गावंडे, प्रीती भड, संदीप शिरसाट, महेंद्र मुंडे, समीर शर्मा, सतीश भगत, सोनल डाबेराव सहित तहसील के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित थे। संगठन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध